मंगलवार, 10 नवंबर 2026 05:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 12,823 व्यूज

'महत्वाकांक्षी होना कोई गुनाह है',प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा आखिर क्यों सोनिया गांधी पर भड़कीं? क्या हुआ?

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 04:23 PM IST
'महत्वाकांक्षी होना कोई गुनाह है',प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा आखिर क्यों सोनिया गांधी पर भड़कीं? क्या हुआ?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हाल ही में रिलीज हुई आत्मकथा 'बिलांगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) सियासत में नए खुलासे कर रही है। इस किताब में सोनिया गांधी ने दावा किया है कि साल 2010 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) ने उनसे पीएम पद को लेकर इशारा किया था, जिससे वे हैरान रह गई थीं।

इस खुलासे के बाद प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी (Sharmistha Mukherjee) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनिया गांधी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने तीखा सवाल पूछा है कि क्या महत्वाकांक्षी होना कोई अपराध है? क्या था सोनिया गांधी का दावा और किताब का जिक्र?

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि यूपीए सरकार के दौरान कई बार कांग्रेस नेतृत्व की बैठकों के बाद प्रणब मुखर्जी रुक जाते थे। सोनिया गांधी के मुताबिक साल 2010 में एक बार बातचीत के दौरान प्रणब दा ने उनसे कहा कि शायद अब 'शीर्ष स्तर पर बदलाव' का वक्त आ गया है।

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा कि उन्होंने इस बात का मतलब यह निकाला कि प्रणब मुखर्जी देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उस वक्त डॉ. मनमोहन सिंह देश के पीएम थे।

सोनिया ने दावा किया कि इस बात ने उन्हें 'शॉक' (हैरान) कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने बात का रुख बदल दिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि प्रणब दा ने कभी इसके लिए उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं रखी। What’s there to get ‘shocked’ about?

https://t. co/G176imSSfy शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनके पिता की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पर हैरान होने जैसी क्या बात है? उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षा दशकों के राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव, मेहनत और तेज दिमाग से जुड़ी थी।

शर्मिष्ठा ने बताया कि उन्होंने एक बार खुद अपने पिता से पूछा था कि क्या वह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इस पर प्रणब मुखर्जी ने जवाब दिया था कि कोई भी ऐसा राजनेता, जो अपने काम को गंभीरता से करता है, इस पद तक पहुंचने की इच्छा रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता बेहद साधारण परिवार से आए थे।

जीवन में जो कुछ हासिल किया, वह अपनी योग्यता और मेहनत के दम पर किया। शर्मिष्ठा ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पद समेत कोई भी जिम्मेदारी वंशवाद के आधार पर थाली में सजाकर नहीं मिली थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या सोनिया गांधी को इस बात से हैरानी हुई कि गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति भी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रख सकता है और यह बात उनसे कह भी सकता है?

2029 में कांग्रेस BJP को हराकर बनाएगी सरकार? प्रणब मुखर्जी की बेटी ने दिया ये जवाब,राहुल गांधी पर कही बड़ी बात क्या प्रणब मुखर्जी सोनिया गांधी से नाराज थे? सोनिया गांधी के इस दावे पर कि उन्होंने बात बदल दी थी, शर्मिष्ठा ने स्पष्ट किया कि उनके पिता के निजी डायरी के पन्नों और हुई बातचीत से यह साफ है कि प्रणब मुखर्जी के मन में किसी के प्रति कोई द्वेष नहीं था।

शर्मिष्ठा ने कहा कि उनके पिता एक व्यावहारिक (प्रैग्मैटिक) इंसान थे और वे अच्छी तरह समझते थे कि इंसानी फितरत में कुछ असुरक्षाएं होती हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Ayodhya

'Akhilesh Yadav 6 दिसंबर को राम मंदिर जाएं, कार सेवकों से माफी मांगें', BJP ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा

स्पेशल • अखिल भारतीय

तीसरी शादी टूटने पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे Pawan Kalyan, किया जा रहा 'धिक्कार', अन्ना लेझनेवा ने मुंडवाया सिर

स्पेशल • अखिल भारतीय

कहां गायब हैं CM विजय? तमिलनाडु में सरकारी खातों से 22 करोड़ कैसे हुआ साफ? BJP ने पूछा- जनता को जवाब कौन देगा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

तो इसलिए सोनिया गांधी नहीं बनीं भारत की प्रधानमंत्री? किताब में खोला राज, बताया क्यों मनमोहन सिंह को बनाया PM?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Turkey Steel Factory Blast Reason: तुर्किये की फैक्ट्री में धमाके की क्या वजह? 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत

स्पेशल • अखिल भारतीय

दूल्हे को 3 करोड़ की डिफेंडर, घुड़दौड़ में थार का इनाम, MLA Anant Singh की बेटी की शादी में कितना खर्च?

स्पेशल • Mumbai

Tiger Shroff पर हमले के बाद अलर्ट हुई मुंबई पुलिस, सलमान खान-बिग बी समेत बॉलीवुड सटार्स को दी ये सख्त हिदायत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल