मंगलवार, 10 नवंबर 2026 04:45 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,322 व्यूज

तो इसलिए सोनिया गांधी नहीं बनीं भारत की प्रधानमंत्री? किताब में खोला राज, बताया क्यों मनमोहन सिंह को बनाया PM?

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 03:05 PM IST
तो इसलिए सोनिया गांधी नहीं बनीं भारत की प्रधानमंत्री? किताब में खोला राज, बताया क्यों मनमोहन सिंह को बनाया PM?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इन दिनों अपनी बहुचर्चित आत्मकथा 'बिलांगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) को लेकर सुर्खियों में हैं। बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे मार्केट में आई इस किताब में 527 पेज हैं, जिन्हें 7 अध्यायों में बांटा गया है।

इस किताब के कवर पर सोनिया की एक तस्वीर है जिसे 1966 में राजीव गांधी ने क्लिक किया था। किताब में सोनिया गांधी ने अपने जीवन के कई अनछुए पन्नों से पर्दा उठाया है। इसमें कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 में प्रधानमंत्री न बनने के अपने फैसले तक की पूरी कहानी बयां की गई है।

आइए इस किताब के सबसे बड़े खुलासों को जानते हैं। सोनिया गांधी ने 2004 में ठुकराया था प्रधानमंत्री पद? साल 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA गठबंधन को बंपर जीत मिली थी और सहयोगियों का पूरा समर्थन सोनिया गांधी के साथ था।

इसके बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया था और मनमोहन सिंह को देश की कमान सौंपी थी। 'वो नजरें बचाकर निकलते हैं', सोनिया गांधी ने PM मोदी को लेकर किताब में ये क्या लिख दिया? फिर भी मानी ये बात फिर मनमोहन सिंह को ही क्यों चुना?

सोनिया गांधी ने लिखा कि वह चाहती थीं कि सरकार का नेतृत्व ऐसा व्यक्ति करे, जिसे शासन का लंबा अनुभव हो और जिसकी ईमानदारी पर भरोसा किया जा सके। उन्होंने इसी सोच के तहत डॉ. मनमोहन सिंह का नाम आगे रखा।

18 मई 2004 को सोनिया ने प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद मनमोहन सिंह को यूपीए सरकार का नेता चुना गया। चुनाव के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगियों को वाम दलों समेत 335 सांसदों का समर्थन हासिल था।

सोनिया के फैसले के बावजूद गठबंधन ने उन्हें अपना नेता बनाए रखा। हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित 527 पन्नों की इस किताब को सात अध्यायों में बांटा गया है। इसके कवर पर सोनिया की तस्वीर है, जिसे राजीव गांधी ने 1966 में खींचा था।

किताब की शुरुआत बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रेहान व मिराया को समर्पण से होती है। इसके बाद ऋग्वेद की ऋचाएं दी गई हैं। सोनिया ने कैम्ब्रिज में 19 साल की उम्र में राजीव गांधी से मुलाकात, प्यार और शादी का भी जिक्र किया है।

उन्होंने बताया कि दोस्त क्रिश्चियन वॉन स्टिगलिट्ज ने दोनों की पहली मुलाकात कराई थी। राजीव उस वक्त ट्रिनिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। किताब में भारत आने, इटली का पासपोर्ट छोड़ने और 1983 में भारतीय नागरिकता लेने का अनुभव भी शामिल है।

सोनिया ने लिखा कि नागरिकता छोड़ने की प्रक्रिया के दौरान उनकी धड़कन तेज हो गई थी। उन्हें लगा कि उनकी पुरानी पहचान का एक हिस्सा हमेशा के लिए छूट रहा है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

तीसरी शादी टूटने पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे Pawan Kalyan, किया जा रहा 'धिक्कार', अन्ना लेझनेवा ने मुंडवाया सिर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'महत्वाकांक्षी होना कोई गुनाह है',प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा आखिर क्यों सोनिया गांधी पर भड़कीं? क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

कहां गायब हैं CM विजय? तमिलनाडु में सरकारी खातों से 22 करोड़ कैसे हुआ साफ? BJP ने पूछा- जनता को जवाब कौन देगा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Turkey Steel Factory Blast Reason: तुर्किये की फैक्ट्री में धमाके की क्या वजह? 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत

स्पेशल • अखिल भारतीय

दूल्हे को 3 करोड़ की डिफेंडर, घुड़दौड़ में थार का इनाम, MLA Anant Singh की बेटी की शादी में कितना खर्च?

स्पेशल • Mumbai

Tiger Shroff पर हमले के बाद अलर्ट हुई मुंबई पुलिस, सलमान खान-बिग बी समेत बॉलीवुड सटार्स को दी ये सख्त हिदायत

स्पेशल • अखिल भारतीय

Yamuna Cruise: यमुना पर शुरू हुई क्रूज सफारी, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'दिल्लीवासियों के लिए पहला ऐसा अनुभव होगा'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल