तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सरकार एक नए विवाद में घिर गई है। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े बैंक खातों से कथित तौर पर 22. 10 करोड़ रुपये निकाल लिए गए।
मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने सीएम विजय से जवाब मांगा है। पार्टी का सवाल है कि सरकारी खातों से इतनी बड़ी रकम निकल गई और प्रशासन को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी? बीजेपी के प्रदेश सचिव विनोज पी सेल्वम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाया, "जब तमिलनाडु की जनता जवाब मांग रही है, तब मुख्यमंत्री विजय कहां हैं?
" उन्होंने इसे सरकार की प्रशासनिक निगरानी और जवाबदेही से जुड़ा मामला बताया है। हालांकि फिलहाल यह रकम साइबर धोखाधड़ी के जरिए निकाले जाने का आरोप है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। तमिलनाडु में 22.
10 करोड़ की कथित साइबर ठगी कैसे हुई? तमिल मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े तीन सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाया गया। इन खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाले जाने की बात सामने आई है।
यह पैसा 15वें वित्त आयोग के अनुदान के तहत ग्रामीण इलाकों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने के लिए रखा गया था। रिपोर्ट में रकम का ब्योरा इस तरह दिया गया है। रामनाथपुरम जिले के मंडपम पंचायत यूनियन खाते से करीब 14 करोड़ रुपये, नागपट्टिनम से 3.
10 करोड़ रुपये और तिरुप्पुर जिले के धारापुरम पंचायत यूनियन खाते से 5 करोड़ रुपये निकाले जाने का दावा है। इन तीनों रकम को जोड़ने पर कुल 22. 10 करोड़ रुपये होते हैं।
हालांकि अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में तीसरे खाते की जगह को लेकर अंतर है। एक रिपोर्ट में धारापुरम का जिक्र है, जबकि इंडियन एक्सप्रेस तमिल की रिपोर्ट में तीसरा खाता चेंगलपट्टू जिले के तांबरम का बताया गया है। इस पूरे मामले में जांच जारी है।
विजय को PM बनाने की मांग से कांग्रेस नाराज! अब 9 सितंबर को TVK की बड़ी बैठक, खतरे में है तमिलनाडु सरकार? BJP नेता विनोज पी सेल्वम ने विजय सरकार पर क्या सवाल उठाए? बीजेपी नेता विनोज पी सेल्वम ने सवाल किया कि साइबर अपराधी सरकारी पेमेंट सिस्टम तक कैसे पहुंचे?
करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन होते रहे और सिक्योरिटी अलर्ट क्यों नहीं आया? उन्होंने पूछा कि वित्तीय नियंत्रण, निगरानी और सुरक्षा जांच की व्यवस्था कहां थी? सेल्वम ने विजय के सोशल मीडिया समर्थकों पर भी निशाना साधा।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अभिनेता के फैन क्लब और सोशल मीडिया टीम का काम अब हैशटैग ट्रेंड कराने से आगे बढ़कर सरकार चलाने तक पहुंच गया है। लेकिन हैशटैग संभालना और राज्य चलाना दो अलग बातें हैं। बीजेपी नेता विनोज पी सेल्वम ने कहा कि यह पैसा ग्रामीण विकास, जरूरी सेवाओं और आम लोगों के कल्याण के लिए था।
सरकार को बताना चाहिए कि रकम कैसे निकली और उसे सुरक्षित रखने के लिए क्या इंतजाम थे। उन्होंने पारदर्शी जवाब और मजबूत संस्थागत व्यवस्था की मांग की। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं