मंगलवार, 10 नवंबर 2026 08:08 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
स्पेशल Ujjain 4,148 व्यूज

उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा: CM मोहन यादव

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 06:31 PM IST
उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा: CM मोहन यादव

भोपाल/उज्जैन, 10 नवंबर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को 1,211. 34 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने 10 नवंबर को विभिन्न विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने दीपावली मिलन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों को भाईदूज की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

शहर में अधोसंरचना विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नई सड़कों और सीवर लाइन का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में धार्मिक पर्यटन को गति मिली है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और बाबा महाकाल महालोक जैसे विकास कार्यों से तीर्थ स्थलों का स्वरूप बदला है। वर्ष 2022 के बाद उज्जैन में तीर्थ क्षेत्रों के विकास से बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

उन्होंने बताया कि 1,200 करोड़ रुपये से अधिक के विकास और जीर्णोद्धार कार्यों में शिप्रा नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर और उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ गढ़कालिका माता के तीर्थ क्षेत्र के विकास कार्य भी शामिल हैं। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम के कारण भी उज्जैन का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उज्जैन सहित प्रदेश के टियर-2 शहरों में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है। सिंहस्थ कुंभ 12 वर्ष में एक बार आयोजित होता है और वर्ष 2028 में होने वाले आयोजन के लिए शहर में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वेच्छा से अपने मकान उपलब्ध कराने वाले परिवारों के हित में बड़ी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को मल्टीस्टोरी आवासीय योजना के तहत नि:शुल्क मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम और कलेक्टर को निर्देश दिए कि यदि कोई परिवार मकान से वंचित रह गया है तो उसके लिए भी आवासीय व्यवस्था तैयार की जाए। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को मुफ्त मकान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी लेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कारण जिन दुकानों पर असर पड़ा है, उनमें किराएदार दुकानदार भी शामिल हैं। ऐसे दुकानदारों के लिए भी बाजार विकसित किए जाएंगे। एक स्थान पर उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) और दूसरे स्थान पर नगर निगम मार्केट का निर्माण करेगा, ताकि प्रभावित दुकानदारों को दुकानें उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास के साथ यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि किसी परिवार की रोजी-रोटी प्रभावित न हो और किसी को अपने बच्चों के साथ घर के लिए परेशान न होना पड़े। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें जमीन के बदले चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर किसानों को मुआवजे के चेक भी प्रदान किए गए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

पराली जलाने के मामलों में 95 फीसदी तक कमी का दावा, भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ladakh Hill Council Election 4 दिसंबर को, 8 दिसंबर तक पूरी होगी मतगणना, पंचायत चुनाव कब होंगे?

स्पेशल • Patna

Bihar News: छठ पर आसमान से दिखेगी पटना की खूबसूरती, 2100 रुपये में लें हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana देखकर निराश हुए महाभारत के 'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज, रणबीर कपूर-यश की फिल्म पर लगाए गंभीर आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mani Pehlwan कौन था? कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर गोली मारकर हत्या, मर्डर के पीछे क्या वजह?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Divyanka Tripathi के घर के पास लगी भीषण आग, परिवार के साथ बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

स्पेशल • Ayodhya

'Akhilesh Yadav 6 दिसंबर को राम मंदिर जाएं, कार सेवकों से माफी मांगें', BJP ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल