मंगलवार, 10 नवंबर 2026 08:29 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल Patna 6,093 व्यूज

Bihar News: छठ पर आसमान से दिखेगी पटना की खूबसूरती, 2100 रुपये में लें हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 07:01 PM IST
Bihar News: छठ पर आसमान से दिखेगी पटना की खूबसूरती, 2100 रुपये में लें हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद

पटना, 10 नवंबर: छठ महापर्व के दौरान पटना के गंगा घाटों की रौनक और शहर की खूबसूरती अब आसमान से भी देखने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट हेलीकॉप्टर जॉय राइड का विस्तार करते हुए पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा शुरू की है।

इसके तहत लोग महज 2100 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च कर हेलीकॉप्टर से पटना के मनोरम दृश्यों का हवाई भ्रमण कर सकेंगे। इस दौरान पर्यटक गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, रोशनी से जगमगाते घाट और छठ के उत्सवी माहौल को आसमान से देख पाएंगे। इस पहल का उद्देश्य छठ के पारंपरिक उत्साह के साथ पर्यटन और रोमांच का नया अनुभव जोड़ना है।

पर्यटन विभाग ने हेलीकॉप्टर जॉय राइड के लिए 10 नवंबर से विशेष बुकिंग शुरू कर दी है। यह सेवा 16 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए हर दिन छह स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, 19 नवंबर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड की नियमित सुविधा शनिवार और रविवार के साथ प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को भी उपलब्ध होगी। छठ बिहार की सांस्कृतिक पहचान और लोकआस्था का प्रमुख पर्व है।

इस दौरान गंगा सहित विभिन्न नदियों, तालाबों और जलाशयों के किनारे लाखों श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। घाटों की सजावट, आकर्षक रोशनी और भक्तिमय माहौल पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग देते हैं। हेलीकॉप्टर जॉय राइड के जरिए पर्यटक गंगा के विस्तृत प्रवाह, नदी किनारे बसे शहर और पटना के खूबसूरत नजारों को एक अलग नजरिये से देख सकेंगे।

पर्यटन विभाग की इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व के अवसर पर राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और पर्यटकों को यादगार अनुभव उपलब्ध कराना है। हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद लेने के इच्छुक लोग बिहार पर्यटन के आधिकारिक बुकिंग पोर्टल के माध्यम से अपनी सीट आरक्षित करा सकते हैं।

बुकिंग वेबसाइट: https://booking. tourism. bihar.

gov. in किराया: 2,100 रुपये प्रति व्यक्ति विशेष सेवा: 10 से 16 नवंबर, सुबह 8 बजे से 10 बजे तक।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

पराली जलाने के मामलों में 95 फीसदी तक कमी का दावा, भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ladakh Hill Council Election 4 दिसंबर को, 8 दिसंबर तक पूरी होगी मतगणना, पंचायत चुनाव कब होंगे?

स्पेशल • Ujjain

उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana देखकर निराश हुए महाभारत के 'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज, रणबीर कपूर-यश की फिल्म पर लगाए गंभीर आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mani Pehlwan कौन था? कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर गोली मारकर हत्या, मर्डर के पीछे क्या वजह?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Divyanka Tripathi के घर के पास लगी भीषण आग, परिवार के साथ बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

स्पेशल • Ayodhya

'Akhilesh Yadav 6 दिसंबर को राम मंदिर जाएं, कार सेवकों से माफी मांगें', BJP ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल