मंगलवार, 10 नवंबर 2026 08:52 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,038 व्यूज

Ladakh Hill Council Election 4 दिसंबर को, 8 दिसंबर तक पूरी होगी मतगणना, पंचायत चुनाव कब होंगे?

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 07:47 PM IST
Ladakh Hill Council Election 4 दिसंबर को, 8 दिसंबर तक पूरी होगी मतगणना, पंचायत चुनाव कब होंगे?

Ladakh Hill Council Election 2026: लद्दाख में स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। नामांकन की अंतिम तारीख 17 नवंबर है, जबकि 20 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।

चुनाव की तारीख को लेकर कारगिल में विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय संगठनों ने कड़ाके की ठंड और परिसीमन से जुड़ी आपत्तियों का हवाला देते हुए चुनाव टालने की मांग की है। क्या है पूरा मामला?

लद्दाख राज्य चुनाव आयोग ने लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) चुनाव के लिए मतदान की तारीख 4 दिसंबर तय की है। राज्य चुनाव आयुक्त सुधांशु पांडे ने लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (चुनाव) नियम, 2026 के नियम 12 के तहत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। आयोग के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया 8 दिसंबर तक पूरी करने की योजना है।

यह कार्यक्रम केंद्र शासित प्रदेश के नवगठित आठ जिलों और परिषद क्षेत्रों पर लागू होगा। इनमें लेह और कारगिल के अलावा द्रास, जांस्कर, सांकू, शाम, नुब्रा और चांगथांग शामिल हैं। चुनाव की तारीखों को लेकर स्थानीय स्तर पर असहमति भी सामने आई है।

कई संगठनों का कहना है कि दिसंबर में लद्दाख में अत्यधिक ठंड के कारण मतदान प्रभावित हो सकता है। वहीं, परिसीमन की प्रक्रिया और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम , चुनाव के लिए नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कारगिल में विरोध देखने को मिला। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के आह्वान पर मंगलवार को बंद रखा गया। कारगिल शहर के साथ द्रास, सांकू और जांस्कर जैसे इलाकों में भी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और निजी कार्यालय बंद रहे।

बंद के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया। सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों से नदारद रहा। हालांकि, मेडिकल सुविधाओं, पानी की आपूर्ति और स्कूल बसों को बंद से छूट दी गई।

KDA ने चुनाव कराने के समय, कथित परिसीमन संबंधी अनियमितताओं और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आपत्ति जताई है। संगठन ने इन मांगों को लेकर शाम को 'लोकतंत्र बचाओ' कैंडललाइट मार्च निकालने का भी कार्यक्रम बनाया। लद्दाख में चुनावी प्रक्रिया को लेकर असंतोष के बीच तीन प्रमुख संगठनों ने पंचायत और नगरपालिका समिति चुनावों के बहिष्कार की घोषणा की है।

इनमें लद्दाख नंबरदार एसोसिएशन, लद्दाख गोम्पा एसोसिएशन और लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन (LBA) शामिल हैं। LBA के अध्यक्ष और लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के प्रमुख चेरिंग दोरजे लकरूक ने परिसीमन की प्रक्रिया पर असंतोष जताया है। उन्होंने 100 चुनाव क्षेत्रों के परिसीमन, महिला समूहों के विरोध के बाद शराब नीति में बदलाव से जुड़े कथित अधूरे वादों और प्रशासन की निष्पक्षता को लेकर भरोसे की कमी जैसे मुद्दे उठाए हैं।

इन संगठनों की आपत्तियों से लद्दाख में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक मतभेद सामने आए हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: यंग डीएसए से भिड़े स्काउट ओपी, बिग बॉस ने सुनाई 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए होंगे नॉमिनेट?

स्पेशल • अखिल भारतीय

पराली जलाने के मामलों में 95 फीसदी तक कमी का दावा, भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा

स्पेशल • Patna

Bihar News: छठ पर आसमान से दिखेगी पटना की खूबसूरती, 2100 रुपये में लें हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद

स्पेशल • Ujjain

उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana देखकर निराश हुए महाभारत के 'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज, रणबीर कपूर-यश की फिल्म पर लगाए गंभीर आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mani Pehlwan कौन था? कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर गोली मारकर हत्या, मर्डर के पीछे क्या वजह?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Divyanka Tripathi के घर के पास लगी भीषण आग, परिवार के साथ बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल