मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:25 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,372 व्यूज

Bigg Boss 20: यंग डीएसए से भिड़े स्काउट ओपी, बिग बॉस ने सुनाई 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए होंगे नॉमिनेट?

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 08:27 PM IST
Bigg Boss 20: यंग डीएसए से भिड़े स्काउट ओपी, बिग बॉस ने सुनाई 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए होंगे नॉमिनेट?

Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। कभी दोस्ती में दरार पड़ रही है तो कभी छोटी-छोटी बातों पर घरवाले एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। अब शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच जबरदस्त फिजिकल फाइट होने वाली है।

बताया जा रहा है कि इस झगड़े की शुरुआत स्काउट ओपी करेंगे, जिसके बाद बिग बॉस उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए चार बड़ी सजाओं का ऐलान करेंगे। इनमें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेशन भी शामिल है। हाल ही में बिग बॉस के घर में दिवाली का जश्न देखने को मिला था।

इस दौरान घरवालों ने जमकर मस्ती की और बॉलीवुड सिंगर जैस्मीन सैंडलस के गानों पर डांस करते नजर आए लेकिन त्योहार की खुशियों के बीच अब घर में एक नया विवाद खड़ा होने वाला है। आइए जानते हैं कि स्काउट ओपी को लेकर क्या बड़ा अपडेट सामने आया है। यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच होगी फिजिकल फाइट 'बिग बॉस 20' के अंदर की खबरें शेयर करने वाले फैन पेज 'बीबी तक' के मुताबिक आने वाले एपिसोड में यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच हाथापाई देखने को मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाएगा कि मामला फिजिकल फाइट तक पहुंच जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स इस झगड़े की शुरुआत स्काउट ओपी की तरफ से होगी। घर में फिजिकल हिंसा को बेहद गंभीर नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

ऐसे में बिग बॉस इस घटना को लेकर स्काउट ओपी के खिलाफ कड़ा फैसला सुनाते नजर आएंगे। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी आधिकारिक प्रोमो में कोई स्पष्ट झलक सामने नहीं आई है। फिलहाल ये जानकारी फैन पेज की रिपोर्ट के आधार पर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिजिकल फाइट के बाद बिग बॉस स्काउट ओपी को चार अलग-अलग सजाएं देने का ऐलान करेंगे। इन सजाओं का असर उनके पूरे गेम पर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि पहली सजा के तौर पर स्काउट ओपी को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया जाएगा।

यानी अब उन्हें हर हफ्ते घर से बाहर होने का खतरा बना रहेगा। दूसरी सजा के तहत वह पूरे सीजन में दोबारा कभी घर के कप्तान नहीं बन सकेंगे। तीसरी सजा के मुताबिक उन्हें आगे किसी भी तरह की स्पेशल पावर नहीं दी जाएगी।

वहीं चौथी और सबसे बड़ी सजा ये बताई जा रही है कि उन्हें किसी भी समय घर से बेघर किया जा सकता है। हालांकि इन चारों सजाओं की आधिकारिक पुष्टि आने वाले एपिसोड के प्रसारण के बाद ही हो पाएगी। अगर स्काउट ओपी को ये सभी सजाएं मिलती हैं, तो उनके लिए बिग बॉस के घर में आगे का सफर काफी मुश्किल हो सकता है।

पूरे सीजन के लिए नॉमिनेशन में रहने से उनकी सुरक्षा दर्शकों के वोट पर निर्भर हो जाएगी। वहीं कप्तानी और स्पेशल पावर से दूर होने के कारण गेम में उनकी रणनीति भी प्रभावित हो सकती है। अब देखना होगा कि इस कथित फिजिकल फाइट के बाद स्काउट ओपी किस तरह खुद को संभालते हैं और क्या वह घर में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रख पाते हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं घबराई हुई, चिंतित थी', 2 बार कैंसर से लड़ी Sonia ने इमरजेंसी पर खोले Indira-Sanjay Gandhi के गुप्त राज!

स्पेशल • अखिल भारतीय

पराली जलाने के मामलों में 95 फीसदी तक कमी का दावा, भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ladakh Hill Council Election 4 दिसंबर को, 8 दिसंबर तक पूरी होगी मतगणना, पंचायत चुनाव कब होंगे?

स्पेशल • Patna

Bihar News: छठ पर आसमान से दिखेगी पटना की खूबसूरती, 2100 रुपये में लें हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद

स्पेशल • Ujjain

उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana देखकर निराश हुए महाभारत के 'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज, रणबीर कपूर-यश की फिल्म पर लगाए गंभीर आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mani Pehlwan कौन था? कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर गोली मारकर हत्या, मर्डर के पीछे क्या वजह?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल