मंगलवार, 10 नवंबर 2026 06:28 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,102 व्यूज

Divyanka Tripathi के घर के पास लगी भीषण आग, परिवार के साथ बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 05:11 PM IST
Divyanka Tripathi के घर के पास लगी भीषण आग, परिवार के साथ बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya: टीवी की लोकप्रिय जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के लिए इस साल की दिवाली खुशियों के साथ एक ऐसा दर्द भी लेकर आई, जिसे वो शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। दिवाली से एक रात पहले उनकी बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। उस वक्त दोनों अपने पांच महीने के जुड़वां बच्चों, परिवार के सदस्यों और घर के स्टाफ के साथ मौजूद थे।

हालात को भांपते हुए सभी लोग जल्दबाजी में इमारत से बाहर निकल आए। परिवार सुरक्षित बच गया लेकिन इस घटना में बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड धनपत अंकल की मौत हो गई। दिव्यांका त्रिपाठी के साथ हुआ बड़ा हादसा दिव्यांका त्रिपाठी ने आज यानी 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को इंस्टाग्राम पर इस हादसे से जुड़े तीन वीडियो शेयर किए।

इनमें आग की लपटों, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों और हादसे के बाद के हालात की झलक दिखाई दे रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लंबा भावुक नोट लिखकर बताया कि धनपत अंकल उनके परिवार के लिए कितने खास थे। बच्चों को घर लाने पर सबसे पहले धनपत अंकल ने दिया था आशीर्वाद -दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पोस्ट में बताया कि जब वह अस्पताल से अपने नवजात जुड़वां बेटों को लेकर पहली बार घर लौटी थीं, तब उनका स्वागत करने वालों में धनपत अंकल भी शामिल थे।

उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया था और परिवार के लिए वह पल बेहद खास बन गया था। एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि जिस शख्स को वे अपने परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा मानती थीं,, वह इतनी जल्दी उन्हें छोड़कर चला जाएगा। दिव्यांका और विवेक ने भविष्य के कई छोटे-छोटे पलों की कल्पना की थी, जिसमें धनपत अंकल उनके बच्चों को बड़ा होते देखते और उनके साथ समय बिताते।

मगर आग की इस घटना ने उन सभी उम्मीदों को अधूरा छोड़ दिया। दिव्यांका त्रिपाठी के मुताबिक ये हादसा 8 नवंबर 2026 की रात हुआ था। उस दिन विवेक दहिया का जन्मदिन भी था।

परिवार ने शाम को बाहर जाने का प्लान बनाया था लेकिन किसी न किसी वजह से निकलने में लगातार देरी होती रही। आखिरकार जब बिल्डिंग में आग लगी, तब वो सभी घर पर ही मौजूद थे। एक्ट्रेस ने बताया कि घर पर होने की वजह से उन्हें समय रहते खतरे का अंदाजा हो गया।

इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों, परिवार के सदस्यों और स्टाफ के साथ तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। शुरुआत में उन्हें लगा कि वो एक बड़े हादसे से बच गए हैं और अब केवल उस डरावनी रात की यादें और कुछ सामान का नुकसान ही बाकी रहेगा लेकिन जब उन्हें धनपत अंकल की मौत की खबर मिली, तो उनकी राहत गहरे दुख में बदल गई।

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद वह और विवेक दहिया एक दोस्त के घर पर रुके थे। वहां रहते हुए दोनों लगातार यही प्रार्थना कर रहे थे कि धनपत अंकल के निधन की खबर गलत साबित हो जाए। हालांकि उनकी ये उम्मीद पूरी नहीं हुई।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Ayodhya

'Akhilesh Yadav 6 दिसंबर को राम मंदिर जाएं, कार सेवकों से माफी मांगें', BJP ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा

स्पेशल • अखिल भारतीय

तीसरी शादी टूटने पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे Pawan Kalyan, किया जा रहा 'धिक्कार', अन्ना लेझनेवा ने मुंडवाया सिर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'महत्वाकांक्षी होना कोई गुनाह है',प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा आखिर क्यों सोनिया गांधी पर भड़कीं? क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

कहां गायब हैं CM विजय? तमिलनाडु में सरकारी खातों से 22 करोड़ कैसे हुआ साफ? BJP ने पूछा- जनता को जवाब कौन देगा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

तो इसलिए सोनिया गांधी नहीं बनीं भारत की प्रधानमंत्री? किताब में खोला राज, बताया क्यों मनमोहन सिंह को बनाया PM?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Turkey Steel Factory Blast Reason: तुर्किये की फैक्ट्री में धमाके की क्या वजह? 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत

स्पेशल • अखिल भारतीय

दूल्हे को 3 करोड़ की डिफेंडर, घुड़दौड़ में थार का इनाम, MLA Anant Singh की बेटी की शादी में कितना खर्च?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल