बुधवार, 11 नवंबर 2026 09:01 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल Bareilly 14,534 व्यूज

UP वोटर लिस्ट में बड़ा हेरफेर! मतदाता सूचियों में 3.38 करोड़ वोटरों का अंतर, अब क्या करेगा चुनाव आयोग?

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 07:33 AM IST
UP वोटर लिस्ट में बड़ा हेरफेर! मतदाता सूचियों में 3.38 करोड़ वोटरों का अंतर, अब क्या करेगा चुनाव आयोग?

UP Voter List Mismatch: उत्तर प्रदेश में पंचायत, निकाय और विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। पंचायत और शहरी निकाय चुनाव की सूची में कुल 16. 90 करोड़ मतदाता दर्ज हैं, जबकि विधानसभा की मतदाता सूची में इनकी संख्या सिर्फ 13.

52 करोड़ है। यानी दोनों सूचियों के आंकड़ों में करीब 3. 38 करोड़ वोटरों का अंतर है।

अब चुनाव आयोग तीनों मतदाता सूचियों का मिलान कराएगा। रायबरेली के मकदूमपुर गांव में हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई जांच के बाद यह मामला चर्चा में आया है। जांच में 114 पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की बात सामने आई थी।

यूपी की पंचायत चुनाव वाली मतदाता सूची में 12. 58 करोड़ वोटर हैं। इसके मुकाबले विधानसभा की सूची में ग्रामीण क्षेत्रों के 10.

20 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। यानी 2. 38 करोड़ का अंतर है।

वहीं, शहरी निकाय चुनाव की सूची में 4. 32 करोड़ मतदाता हैं, जबकि विधानसभा की सूची में शहरी क्षेत्रों के 3. 31 करोड़ वोटर दर्ज हैं।

यहां भी एक करोड़ से ज्यादा का अंतर है। रायबरेली के मकदूमपुर गांव में पंचायत की मतदाता सूची में 1,987 नाम थे, जबकि विधानसभा की सूची में सिर्फ 1,549 मतदाता दर्ज थे। मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद 448 गायब नामों की जांच हुई।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इनमें से 44 मतदाता दूसरी पोलिंग पर स्थानांतरित हो चुके थे और 290 नाम अपात्र, स्थानांतरित या दोहराए गए मतदाताओं के थे। इसके बाद 114 पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की बात सामने आई। मुस्लिम और हिंदू वोटरों के आंकड़ों पर चर्चा लखनऊ पश्चिम सीट पर 55,997 नए मतदाता जुड़े, जबकि उत्तर विधानसभा सीट पर 1.

44 लाख वोटर कम हुए। आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ में 22 प्रतिशत, गाजियाबाद में 20. 22 प्रतिशत, कानपुर नगर में 19.

92 प्रतिशत और मेरठ में 18. 7 प्रतिशत मतदाता घटे। वहीं रामपुर में 10 प्रतिशत, सहारनपुर में 10.

48 प्रतिशत और मुजफ्फरनगर में 10. 38 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दावा किया था कि मुस्लिम मतदाताओं के नाम में 1.

65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि हिंदू मतदाताओं के 1. 27 करोड़ नाम कटे हैं। करीब 55 लाख लाभार्थियों के नाम भी मतदाता सूची में नहीं होने की बात कही गई थी।

जिन पात्र लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, उनके लिए फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है। अब पंचायत और निकाय की सूचियों से विधानसभा की मतदाता सूची का मिलान होगा। SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में 7.

37 करोड़ पुरुष और 6. 15 करोड़ महिलाएं दर्ज हैं। कुल मतदाताओं में पुरुषों की हिस्सेदारी 54.

54 प्रतिशत और महिलाओं की 45. 46 प्रतिशत है। जेंडर रेशियो 834 है, यानी हर 1,000 पुरुष मतदाताओं पर 834 महिला वोटर हैं।

SIR के दौरान मृत, दूसरी जगह जा चुके और अनुपस्थित मतदाताओं समेत कुल 2. 04 करोड़ नाम हटाए गए थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Assam Train Accident: असम के दिगारू में भीषण रेल हादसा! कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे की डिटेल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Strait of Hormuz: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 तेल टैंकरों में धमाका, धूं-धूं कर जले जहाज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nisha Kumari Bhagat Death Case की CBI जांच के CM सोरेन के निर्देश, SHO हटाए गए, 2 के खिलाफ FIR

स्पेशल • Meerut

Diwali पर पटाखे जलाने को लेकर विवाद, राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ganderbal Accident: गांदरबल में बड़ा हादसा! सड़क से फिसला टेम्पो ट्रैवलर, गुजरात-बंगाल के 8 पर्यटक SKIMS रेफर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amravati Welcome Gate Collapsed: निर्माणाधीन स्वागत द्वार गिरा, 4 मजदूर दबे-एक गंभीर, जिम्मेदार कौन?

स्पेशल • Mandi

कौन है रूसी पैराग्लाइडर? हिमाचल में 56 मीटर ऊंचाई पर हाईटेंशन तारों में फंसे, 3 घंटे लटके-कैसे हुआ रेस्क्यू?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल