Assam Train Accident: असम में बुधवार सुबह कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के साथ रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना 11 नवंबर 2026 को सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर हुई।
हादसे के बाद राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू कर दिया गया। हालांकि, यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है और ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की है।
दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हुआ हादसा रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस को दिगारू स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को पहले रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर पाए। इसके चलते इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतर गए।
सभी यात्री सुरक्षित, दूसरी ट्रेन से भेजने की व्यवस्था रेलवे ने साफ किया है कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की गई है।
7 COACHES OF KOLKATA-SAIRANG EXPRESS DERAIL IN ASSAM’S DIGARUSeven coaches of the Kolkata-Sairang Express, along with the locomotive, derailed near Digaru on the outskirts of Guwahati, Assam. The train was crossing Digaru when the accident occurred. Further details are awaited.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। रेलवे के महाप्रबंधक (GM) समेत दूसरे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे और आगे की कार्रवाई की निगरानी करेंगे।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं