बुधवार, 11 नवंबर 2026 11:24 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल अखिल भारतीय 19,202 व्यूज

'3000 के पार पहुंचा AQI, छिपा रहे आंकड़े', दिल्ली प्रदूषण पर सियासी भूचाल, AQI 400 के पार, चुप क्यों सरकार?

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 09:36 AM IST
'3000 के पार पहुंचा AQI, छिपा रहे आंकड़े', दिल्ली प्रदूषण पर सियासी भूचाल, AQI 400 के पार, चुप क्यों सरकार?

Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी बन गई है। दिवाली के अगले दिन राजधानी घने धुएं और स्मॉग की चादर में ढकी नजर आई। मंगलवार को भी स्थिती कुछ वैसी ही बनी रही।

कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया, जिससे हवा गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गई। इस बीच प्रदूषण को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी सरकार पर प्रदूषण के आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने भी कई निगरानी केंद्रों से रात के समय प्रदूषण का डेटा गायब होने पर सवाल उठाए हैं। वहीं बीजेपी नेताओं ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को दिल्ली के प्रदूषण से जोड़ते हुए AAP को घेरा है। सरकार की ओर से इन आरोपों पर जवाब को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

AQI 400 पार, दिल्ली में छाई स्मॉग की चादर दिवाली के अगले दिन दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई। कई एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। इससे राजधानी में सांस लेना मुश्किल होने की चिंता बढ़ गई है।

प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच बीजेपी, AAP और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। AAP का आरोप- AQI के आंकड़ों में हो रही हेराफेरी AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार पर प्रदूषण के आंकड़े बेहतर दिखाने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि प्रदूषित इलाकों में लगे कुछ निगरानी केंद्र बंद किए गए हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजधानी के दूर-दराज और हरे-भरे इलाकों में 20 नए AQI स्टेशन लगाए गए हैं, ताकि प्रदूषण का स्तर कम दिखाई दे। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिवाली की रात कई निजी एयर क्वालिटी प्लेटफॉर्म्स का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली के कई हिस्सों में AQI का स्तर 3,000 पार पहुंच गया था।

भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि प्रदूषित इलाकों में लगे मॉनिटरिंग स्टेशनों पर सीधे पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे हवा की गुणवत्ता के आंकड़े प्रभावित हो सकते हैं। #WATCH | AAP Delhi president Saurabh Bharadwaj says, "Government data is based on fraud. We revealed how stations were shut down, how 20 new AQI stations were set up at faraway locations in Delhi and how water is being sprinkled on stations.

So, people do not trust the Govt AQI; I, for one, do not trust it। Last night, several areas in Delhi had an AQI of more than 3000। If Government shows false data, lives are being played with.

I would like to tell the Government that if you are bursting firecrackers, do it, but take full responsibility for it. You cannot commit fraud। "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पहली संतान खोने का गम, घर में मिले ग्रेनेड', सोनिया गांधी की जीवनी 'Belonging' के 7 सबसे बड़े खुलासे!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ranveer Singh के परिवार में पसरा मातम, एक्टर के 96 साल के नाना की दीवाली पर हुई मौत, कैसे गई जान?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Assam Train Accident: असम के दिगारू में भीषण रेल हादसा! कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे की डिटेल

स्पेशल • Bareilly

UP वोटर लिस्ट में बड़ा हेरफेर! मतदाता सूचियों में 3.38 करोड़ वोटरों का अंतर, अब क्या करेगा चुनाव आयोग?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Strait of Hormuz: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 तेल टैंकरों में धमाका, धूं-धूं कर जले जहाज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nisha Kumari Bhagat Death Case की CBI जांच के CM सोरेन के निर्देश, SHO हटाए गए, 2 के खिलाफ FIR

स्पेशल • Meerut

Diwali पर पटाखे जलाने को लेकर विवाद, राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल