बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:45 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,026 व्यूज

'किसी ने पैसे नहीं दिए', Pawan Kalyan के तलाक के बीच Ex-वाइफ रेणु देसाई ने ये क्या कहा? लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 11:59 AM IST
'किसी ने पैसे नहीं दिए', Pawan Kalyan के तलाक के बीच Ex-वाइफ रेणु देसाई ने ये क्या कहा? लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

Pawan Kalyan Divorce: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी पवन कल्याण की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। उनकी तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा से शादी के 13 साल बाद अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर आपसी सहमति से अलग होने की पुष्टि की है।

इस खबर के सामने आने के कुछ ही घंटों बाद पवन कल्याण की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस रेणु देसाई ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा मैसेज शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। पवन कल्याण की एक्स वाइफ रेणु देसाई की क्यों हो रही चर्चा? रेणु देसाई ने अपनी पोस्ट में मुश्किल समय से गुजर रहे लोगों के प्रति सहानुभूति रखने और उनकी आलोचना करने से बचने की अपील की है।

हालांकि उन्होंने कहीं भी पवन कल्याण या अन्ना लेझनेवा का नाम नहीं लिया। एक्ट्रेस ने ये भी स्पष्ट किया कि उनकी बातों को किसी खास घटना से जोड़कर न देखा जाए। इसके बावजूद पोस्ट की टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रेणु देसाई ने क्रिप्टिक पोस्ट में क्या कहा? -रेणु देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंसानियत और संवेदनशीलता को सबसे जरूरी बताया। एक्ट्रेस ने लिखा कि अगर कोई व्यक्ति पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो उसकी आलोचना करके उसकी परेशानी बढ़ाना सही नहीं है।

ऐसा करना अमानवीय व्यवहार है। तीसरी शादी टूटने पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे Pawan Kalyan, किया जा रहा 'धिक्कार', अन्ना लेझनेवा ने मुंडवाया सिर -रेणु देसाई ने आगे कहा कि किसी व्यक्ति का सामाजिक या सार्वजनिक दर्जा चाहे जो भी हो, हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि आखिरकार वह भी हमारी तरह एक इंसान है।

वह किसी का बच्चा, माता-पिता या भाई-बहन हो सकता है, इसलिए दूसरों की निजी परेशानियों को समझने की कोशिश करनी चाहिए। रेणु देसाई ने अपने मैसेज में एक कहावत का भी जिक्र किया और लोगों को दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने से बचने की सलाह दी क्योंकि किसी की भी जिंदगी पूरी तरह समस्याओं से मुक्त नहीं होती।

उनके मुताबिक इंसान होने के नाते दया और सहानुभूति रखना हमारी बुनियादी जिम्मेदारी है। रेणु देसाई ने अपनी पोस्ट में उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उनके मैसेज के पीछे कोई खास वजह तलाश सकते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके लिखे हुए को लेकर बेवजह कहानियां और कयास न लगाए जाएं।

एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्हें सच में विश्वास है कि एक समाज के तौर पर हम ज्यादा बेहतर और संवेदनशील बन सकते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि दयालु और समझदार होने के लिए उन्हें किसी ने पैसे नहीं दिए हैं। ये सिर्फ जिंदगी को देखने का उनका अपना नजरिया है, जो एक स्वस्थ दिमाग की सोच से आता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sonia Gandhi Book Controversy: ब्लू स्टार, 1984 से मेनका और प्रनब दा तक! बिलोंगिंग पर 6 बड़े विवाद फूटा गुस्सा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Vetri Laptop Scheme: छात्रों की बल्ले-बल्ले! तमिलनाडु सरकार बांटेगी मुफ्त लैपटॉप,किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पहली संतान खोने का गम, घर में मिले ग्रेनेड', सोनिया गांधी की जीवनी 'Belonging' के 7 सबसे बड़े खुलासे!

स्पेशल • अखिल भारतीय

'3000 के पार पहुंचा AQI, छिपा रहे आंकड़े', दिल्ली प्रदूषण पर सियासी भूचाल, AQI 400 के पार, चुप क्यों सरकार?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ranveer Singh के परिवार में पसरा मातम, एक्टर के 96 साल के नाना की दीवाली पर हुई मौत, कैसे गई जान?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Assam Train Accident: असम के दिगारू में भीषण रेल हादसा! कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे की डिटेल

स्पेशल • Bareilly

UP वोटर लिस्ट में बड़ा हेरफेर! मतदाता सूचियों में 3.38 करोड़ वोटरों का अंतर, अब क्या करेगा चुनाव आयोग?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल