बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:43 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,415 व्यूज

Vetri Laptop Scheme: छात्रों की बल्ले-बल्ले! तमिलनाडु सरकार बांटेगी मुफ्त लैपटॉप,किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ?

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 11:53 AM IST
Vetri Laptop Scheme: छात्रों की बल्ले-बल्ले! तमिलनाडु सरकार बांटेगी मुफ्त लैपटॉप,किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ?

Vetri Laptop Scheme 2026: कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए तमिलनाडु सरकार ने बड़ी पहल की है। राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को अब मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता वाली सरकार ने वेत्री लैपटॉप योजना लागू करने का आदेश जारी कर दिया है।

योजना में आर्ट्स, साइंस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, चिकित्सा विज्ञान, कृषि, मत्स्य पालन और कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं। इसके अलावा पॉलिटेक्निक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में पढ़ने वाले छात्रों को भी मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे। सरकार ने उन विद्यार्थियों को भी राहत दी है, जिन्हें 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में योजना का लाभ नहीं मिल पाया था।

ऐसे प्रोफेशनल कोर्स के तीसरे और चौथे वर्ष में पढ़ रहे मौजूदा छात्रों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा खास लैपटॉप सरकार ने तकनीकी शिक्षा की जरूरतों को देखते हुए इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए अलग प्रावधान किया है। इन छात्रों को इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर या इससे बेहतर क्षमता वाले लैपटॉप दिए जाएंगे।

लैपटॉप की खरीद और वितरण की जिम्मेदारी राज्य सरकार की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ तमिलनाडु (ELCOT) को सौंपी गई है। कंपनी लैपटॉप की गुणवत्ता और तय मानकों का ध्यान रखते हुए वितरण का काम संभालेगी। सरकार का मानना है कि आज के समय में पढ़ाई, नई स्किल सीखने और नौकरी की तैयारी के लिए लैपटॉप जरूरी हो गया है।

इस योजना के जरिए छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल कोर्स और तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने में मदद मिलेगी। खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। सरकार का लक्ष्य छात्रों की डिजिटल पहुंच बढ़ाने के साथ उनकी रोजगार पाने की क्षमता को भी मजबूत करना है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sonia Gandhi Book Controversy: ब्लू स्टार, 1984 से मेनका और प्रनब दा तक! बिलोंगिंग पर 6 बड़े विवाद फूटा गुस्सा

स्पेशल • अखिल भारतीय

'किसी ने पैसे नहीं दिए', Pawan Kalyan के तलाक के बीच Ex-वाइफ रेणु देसाई ने ये क्या कहा? लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पहली संतान खोने का गम, घर में मिले ग्रेनेड', सोनिया गांधी की जीवनी 'Belonging' के 7 सबसे बड़े खुलासे!

स्पेशल • अखिल भारतीय

'3000 के पार पहुंचा AQI, छिपा रहे आंकड़े', दिल्ली प्रदूषण पर सियासी भूचाल, AQI 400 के पार, चुप क्यों सरकार?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ranveer Singh के परिवार में पसरा मातम, एक्टर के 96 साल के नाना की दीवाली पर हुई मौत, कैसे गई जान?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Assam Train Accident: असम के दिगारू में भीषण रेल हादसा! कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे की डिटेल

स्पेशल • Bareilly

UP वोटर लिस्ट में बड़ा हेरफेर! मतदाता सूचियों में 3.38 करोड़ वोटरों का अंतर, अब क्या करेगा चुनाव आयोग?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल