बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 13,841 व्यूज

पेंशनभोगियों से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अपनाने की अपील, घर बैठे जमा करें DLC

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 11:20 PM IST
पेंशनभोगियों से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अपनाने की अपील, घर बैठे जमा करें DLC

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव ने पेंशनभोगियों से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) चुनकर डिजिटल सशक्तिकरण का दूत बनने का आग्रह किया है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र चुनें पेंशनभोगी। पेंशन सचिव ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपनाने का आग्रह किया।

पेंशनभोगी घर बैठे स्मार्टफोन से जीवन प्रमाण पत्र जमा करें। फेस आथेंटिकेशन तकनीक से डिजिटल सशक्तिकरण का दूत बनें। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव ने मंगलवार को पेंशनभोगियों से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट चुनकर डिजिटल सशक्तिकरण का दूत (एंबेसडर) बनने का आग्रह किया। पेंशनभोगियों को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करना होता है। डीएलसी के जरिए यह प्रक्रिया जीवन प्रमाण नामक बायोमीट्रिक-आधारित डिजिटल सेवा के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जा सकती है।

सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने जोर दिया कि विभाग की सभी पहलों के केंद्र में पेंशनभोगी ही होते हैं। डीएलसी अभियान की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि यह हर पेंशनभोगी तक पहुंचे, जिसमें दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले पेंशनभोगी भी शामिल हैं। उन्होंने पेंशनभोगियों से अपने अनुभव साझा करके और अन्य पेंशनभोगियों को फेस आथेंटिकेशन (चेहरे से पहचान करने वाली) तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करके डिजिटल सशक्तिकरण का दूत बनने को कहा।

पेंशनभोगी किसी और पर निर्भर रहे बिना या बैंक शाखाओं में जाए बिना, अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके घर बैठे ही अपना डीएलसी बना सकते हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Prayagraj

रेप के आरोपी जज ही कर रहे पॉक्सो मामले की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC को भेजा नोटिस

देश • अखिल भारतीय

गुजरात: वंतारा में वैश्विक चिड़ियाघरों का सम्मेलन, वन्यजीव संरक्षण के लिए साझा डेटा पर जोर

देश • अखिल भारतीय

कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी की अपडेट सूची जारी, अब इसमें 1085 दवाएं

देश • Surat

बंगाल: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से चाइना टाउन तक बदलेगी सूरत, नौ परियोजनाओं के लिए एनबीसीसी से करार

देश • अखिल भारतीय

'पहले सिर्फ नारे लगते थे लेकिन हमने तेजी से कम की गरीबी', विश्व बैंक की रिपोर्ट पर बोले पीएम मोदी

देश • Mumbai

बेकार पड़ी सरकारी जमीनों से भरेगा खजाना, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में फ्लैट बेचेगी सरकार

देश • अखिल भारतीय

न्याय व्यवस्था में एकरूपता की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने ई-कमेटी को ज्ञापन देने की दी अनुमति

देश • अखिल भारतीय

क्यूएस एशिया रैंकिंग: भारतीय आईआईटी और आईआईएससी शीर्ष 100 में बरकरार, फिर भी गिरी रैंकिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल