रविवार, 29 नवंबर 2026 05:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 4,633 व्यूज

iPhone में बार-बार 4G-5G नेटवर्क स्विच होने से हैं परेशान? ऑटोमेशन से दूर होगी समस्या, ऐसे करें सेटिंग

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 02:00 PM IST
iPhone में बार-बार 4G-5G नेटवर्क स्विच होने से हैं परेशान? ऑटोमेशन से दूर होगी समस्या, ऐसे करें सेटिंग

खराब 5G सिग्नल के कारण iPhone में 4G और 5G नेटवर्क के बीच बार-बार स्विच होने से इंटरनेट और बैटरी प्रभावित होती है। इस समस्या को iPhone के Shortcuts ऐप में ऑटोमेशन बनाकर हल किया जा सकता है, जिससे तय लोकेशन पर फोन 4G पर और बाहर निकलने पर 5G पर स्विच हो जाएगा। iPhone में बार-बार 4G-5G नेटवर्क स्विच होने से हैं परेशान?

ऑटोमेशन से दूर होगी समस्या, ऐसे करें सेटिंग जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग स्मार्टफोन में बेहतर इंटरनेट स्पीड के लिए 5G नेटवर्क का यूज करते हैं। हालांकि, कई इलकों में खराब 5G सिग्नल की वजह से iPhone बार-बार 4G और 5G नेटवर्क के बीच स्विच करता रहता है।

इससे इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित होती है और बैटरी की खपत भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी ऑफिस, घर या किसी खास लोकेशन पर इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो iPhone के Shortcuts एप की हेल्प से इसका एक ऑटोमेशन तैयार कर सकते हैं। इसकी हेल्प से तय लोकेशन पर पहुंचते ही फोन 4G नेटवर्क पर स्विच हो जाएगा और वहां से बाहर निकलते ही दोबारा 5G मोड में आ जाएगा।

हालांकि एप्पल ने अब लेटेस्ट iOS वर्जन में एक प्रॉम्प्ट से ऑटोमेशन सेट करने की सुविधा जोड़ दी है। अगर आपको खुद से ऑटोमेशन प्रॉम्प्ट बनाने में परेशानी हो रही है, तो आप इसके लिए ChatGPT की हेल्प ले सकते हैं। शॉर्टकट एप में जाकर प्लस आइकॉन पर क्लिक करें और इस प्रॉम्प्ट को ऐड कर दें।

हालांकि, ध्यान दें कि Shortcuts एप में सीधे मोबाइल नेटवर्क मोड बदलने का एक्शन हर iPhone या iOS वर्जन में उपलब्ध नहीं हो सकता। ऐसे में आपको नेटवर्क सेटिंग मैन्युअली चेंज करनी पड़ सकती है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • Agra

Smart TV में Instagram Reels देखना आसान, एक साथ 5 अकाउंट कर सकेंगे यूज

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OpenAI ने ChatGPT में शुरू किया यूनिफाइड Chat और Work एक्सपीरियंस का रोलआउट, चुनिंदा Pro यूजर्स के साथ चल रही है टेस्टिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

अपनी नंबर सीरीज में पहली बार Ultra मॉडल ला सकता है Realme, मिल सकती है 9,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 28 दिन वाला प्लान: डेली अनलिमिटेड हाई-स्पीड 4G और 5G डेटा-कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

20 साल बाद X में आया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, अब पैरेंट्स तय करेंगे कि बच्चे क्या देखेंगे और कितनी देर चलाएंगे एप

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus Pad Go 2r टैबलेट, सामने आया लॉन्च टाइमलाइन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल