रविवार, 29 नवंबर 2026 05:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 9,418 व्यूज

Jio का 28 दिन वाला प्लान: डेली अनलिमिटेड हाई-स्पीड 4G और 5G डेटा-कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 10:00 AM IST
Jio का 28 दिन वाला प्लान: डेली अनलिमिटेड हाई-स्पीड 4G और 5G डेटा-कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Jio अपने ग्राहकों के लिए ₹399 का एक खास प्रीपेड प्लान लाया है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, JioHotstar, FanCode और 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन जैसे कई बेनिफिट्स शामिल हैं। Jio का 28 दिन वाला प्लान: डेली अनलिमिटेड हाई-स्पीड 4G और 5G डेटा-कॉलिंग के साथ JioHotstar भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

वैसे तो टेलीकॉम कंपनी Jio अपने करोड़ों ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है लेकिन इन दिनों कंपनी कुछ प्लान्स पर खास ऑफर भी दे रही है जिसमें न सिर्फ डेटा मिल रहा है बल्कि कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। इसी कड़ी में कंपनी का ₹399 वाला प्लान उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो अनलिमिटेड डेटा के साथ एंटरटेनमेंट और दूसरी बेनिफिट्स चाहते हैं।

इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। साथ ही इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है जो इस प्लान को सबसे खास बना रहा है। चलिए इस प्लान के फुल बेनिफिट्स जान लेते हैं Jio के इस ₹399 वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।

साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, अनलिमिटेड 5G डेटा का बेनिफिट सिर्फ एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को ही मिलेगा। इसके अलावा प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।

SMS बेनिफिट्स के तौर पर डेली 100 SMS भेजने को मिलते हैं। इस प्लान में डेटा और कॉलिंग के साथ Jio कई डिजिटल सर्विस और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है। प्लान में JioHotstar Mobile+ Hollywood और FanCode का एक्सेस भी मिल रहा है।

FanCode का यूज JioTV के जरिए किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को JioGames Mobile, JioTV, Justdial Lite, Hyperlocal Coupons और Digital Diary जैसी सर्विस का फायदा भी मिल रहा है। इतना ही नहीं Jio के इस प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल रही है।

साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को 12 महीने के लिए Canva Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी कीमत कंपनी के मुताबिक करीब 4,000 रुपये है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • Agra

Smart TV में Instagram Reels देखना आसान, एक साथ 5 अकाउंट कर सकेंगे यूज

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone में बार-बार 4G-5G नेटवर्क स्विच होने से हैं परेशान? ऑटोमेशन से दूर होगी समस्या, ऐसे करें सेटिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OpenAI ने ChatGPT में शुरू किया यूनिफाइड Chat और Work एक्सपीरियंस का रोलआउट, चुनिंदा Pro यूजर्स के साथ चल रही है टेस्टिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

अपनी नंबर सीरीज में पहली बार Ultra मॉडल ला सकता है Realme, मिल सकती है 9,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

20 साल बाद X में आया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, अब पैरेंट्स तय करेंगे कि बच्चे क्या देखेंगे और कितनी देर चलाएंगे एप

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus Pad Go 2r टैबलेट, सामने आया लॉन्च टाइमलाइन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल