रविवार, 29 नवंबर 2026 05:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
टेक्नोलॉजी Agra 17,470 व्यूज

Smart TV में Instagram Reels देखना आसान, एक साथ 5 अकाउंट कर सकेंगे यूज

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 04:45 PM IST
Smart TV में Instagram Reels देखना आसान, एक साथ 5 अकाउंट कर सकेंगे यूज

मेटा ने Instagram for TV ऐप लॉन्च किया है, जिससे अब आप स्मार्ट टीवी पर Instagram Reels और Stories देख सकेंगे। यह ऐप Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV डिवाइस पर उपलब्ध होगा और एक साथ पांच अकाउंट तक सपोर्ट करेगा। Smart TV में Instagram Reels देखना आसान, एक साथ 5 अकाउंट कर सकेंगे यूज जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

अगर आप भी Instagram पर खुब Reels देखते हैं, तो अब इसका मजा सिर्फ मोबाइल की छोटी स्क्रीन तक नहीं रहेगा। जी हां, Meta ने हाल ही में Instagram for TV एप लॉन्च किया है जिसकी हेल्प से आप अपने टेलीविजन की बड़ी स्क्रीन पर Instagram Reels और Stories देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि ये एप आने वाले दिनों में सपोर्टेड Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV डिवाइस पर आ जाएगा।

इसे खास तौर पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मिलकर कंटेंट देखने के लिए डिजाइन किया गया है। टीवी पर रीलस देखने के लिए अपको पहले Instagram for TV एप अपने स्मार्ट टीवी या उससे जुड़े सपोर्टेड डिवाइस पर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉगिन करना होगा।

इसे सेटअप करने का तरीका भी काफी आसान होगा। इतना ही नहीं इस नए Instagram for TV एप में एक डिवाइस पर मैक्सिमम 5 अकाउंट यूज किए जा सकेंगे। फैमिली के अलग-अलग मेंबर्स अपने अकाउंट से लॉगिन करके अपनी पसंद का कंटेंट एन्जॉय कर पाएंगे।

यूजर्स चाहें तो सिर्फ TV पर वीडियो देखने के लिए अलग Instagram अकाउंट तैयार कर सकेंगे। TV एप में Reels के साथ Stories और क्रिएटर्स की प्रोफाइल देखने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही एप में फोटो और कैरोसेल पोस्ट भी ब्राउज किए जा सकेंगे।

वीडियो अपने आप प्ले हो जाएंगी और कंटेंट को यूजर्स की पसंद, लोकप्रिय वीडियो और फॉलो किए गए अकाउंट के बेस पर सेट किया जाएगा। यूजर्स मोबाइल से भी Reels को TV पर कास्ट कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए दोनों डिवाइस का एक ही Wi-Fi नेटवर्क पर होने चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone में बार-बार 4G-5G नेटवर्क स्विच होने से हैं परेशान? ऑटोमेशन से दूर होगी समस्या, ऐसे करें सेटिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OpenAI ने ChatGPT में शुरू किया यूनिफाइड Chat और Work एक्सपीरियंस का रोलआउट, चुनिंदा Pro यूजर्स के साथ चल रही है टेस्टिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

अपनी नंबर सीरीज में पहली बार Ultra मॉडल ला सकता है Realme, मिल सकती है 9,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 28 दिन वाला प्लान: डेली अनलिमिटेड हाई-स्पीड 4G और 5G डेटा-कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

20 साल बाद X में आया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, अब पैरेंट्स तय करेंगे कि बच्चे क्या देखेंगे और कितनी देर चलाएंगे एप

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus Pad Go 2r टैबलेट, सामने आया लॉन्च टाइमलाइन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल