सोमवार, 23 नवंबर 2026 01:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
देश अखिल भारतीय 3,162 व्यूज

एशिया पावर इंडेक्स 2026: तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, प्रभावशाली नेताओं में दूसरे नंबर पर PM मोदी

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 12:33 PM IST
एशिया पावर इंडेक्स 2026: तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, प्रभावशाली नेताओं में दूसरे नंबर पर PM मोदी

भारत 2026 एशिया पावर इंडेक्स में तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्रीय नेताओं में दूसरे स्थान पर हैं। एशिया पावर इंडेक्स 2026 में तीसरे स्थान पर भारत। (फोटो-रॉयटर्स) डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

एशिया की भू-राजनीति और शक्ति संतुलन में भारत का दबदबा लगातार मजबूत बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी 2026 एशिया पावर इंडेक्स के मुताबिक भारत एशिया के शीर्ष तीन सबसे शक्तिशाली देशों में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा है। इस साल भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.

5 अंक हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एशिया में शक्ति संतुलन को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हुई है। जहां एक ओर भारत ने अपनी स्थिति मजबूत की है, वहीं अमेरिका की गलतियों के कारण वाशिंगटन और बीजिंग के बीच ताकत का अंतर अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है।

एशिया की पावर रैंकिंग में अमेरिका और चीन का दबदबा कायम है, लेकिन 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद से इनके बीच का अंतर अब अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है। अमेरिका 78. 9 अंकों के साथ सबसे आगे है, जबकि चीन 73.

6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है यानी दोनों के बीच केवल 5. 3 अंकों का अंतर है। सैन्य क्षमता के मामले में भी यह अंतर अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है।

भारत 40. 5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि जापान 38. 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

इस तरह, ये दोनों देश एशिया की प्रमुख शक्तियों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व के मूल्यांकन में बड़ा सुधार देखने को मिला है। रिपोर्ट में उन्हें एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना गया है।

वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ठीक पीछे हैं और उन्होंने अपनी रैंकिंग में तीन स्थानों का सुधार किया है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया है कि उनके वैश्विक नेतृत्व और रणनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर धारणा में मामूली गिरावट आई है। उदाहरण के तौर पर, खाड़ी संघर्ष के दौरान एक अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरान नोसैनिक जहाज को डुबाए जाने पर भारत की धीमी प्रतिक्रिया को कमजोर राजनयिक प्रभाव के रूप में देखा गया।

भारत का राजनयिक प्रभाव मजबूत बना हुआ है, जबकि आर्थिक क्षमता में मामूली गिरावट आई है। भारत का राजनयिक प्रभाव 70. 03 अंकों के साथ उसका सबसे मजबूत पक्ष बना हुआ है।

एक ऐसे साल में जब अधिकांश देश कमजोर पड़े हैं भारत के इस स्कोर में केवल मामूली गिरावट दर्ज की गई है। भारत का आर्थिक क्षमता स्कोर थोड़ा गिरकर 26. 4 अंक पर आ गया है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल

देश • अखिल भारतीय

Bisleri सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद ब्रांड्स के पानी की होगी जांच

देश • अखिल भारतीय

बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच

देश • अखिल भारतीय

भारत दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, PM मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया औपचारिक स्वागत

देश • अखिल भारतीय

बिसलेरी के पानी का सैंपल दूसरी जांच में पास, शुरुआती टेस्ट में बताए गए थे असुरक्षित; रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

बिसलेरी के पानी का सैंपल फेल, FSSAI ने 5 कंपनियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी; 2 के लाइसेंस रद

देश • अखिल भारतीय

'26/11 जैसा हमला करेंगे', आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल