Azam Khan ED Custody: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गाजियाबाद की डासना जेल में बंद आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार (12 नवंबर) को चार दिन की रिमांड पर लिया। रात करीब 10 बजे ED की टीम उन्हें दिल्ली स्थित अपने कार्यालय लेकर पहुंची।
इससे पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था। ED कार्यालय के बाहर गाड़ी में बैठे आजम खान ने कहा, 'हमने बच्चों को पढ़ाने का 'गुनाह' किया, एक यूनिवर्सिटी बनाई, स्कूल बनाए, एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया, शायद यही हमारी गलती है।
' इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आजम खान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि आजम खान को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है। अखिलेश ने संबंधित अधिकारियों से किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की अपील की।
PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) से जुड़े मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने गुरुवार को ED को आजम खान की चार दिन की हिरासत मंजूर की। जांच एजेंसी ने सात दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने 12 नवंबर को शाम 4:30 बजे से 16 नवंबर को शाम 4:30 बजे तक की कस्टडी की अनुमति दी।
इस दौरान ED जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण पर हुए खर्च, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के खातों और जमीनों से जुड़े कथित अनियमित लेनदेन पर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण में इस्तेमाल हुई रकम कहां से आई, ट्रस्ट को किन स्रोतों से पैसा मिला और जमीनों की खरीद-फरोख्त में किन लोगों की भूमिका रही।
आजम खान की रिमांड मंजूर करते हुए अदालत ने उनकी सेहत, सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़ी शर्तें तय की हैं। ये समाचार मिला है कि आदरणीय आज़म ख़ान साहब को प्रशासन द्वारा गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है, ये प्रशासन की ज़िम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए, कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
आजम खान को डासना जेल से बाहर ले जाने की खबर सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि आजम खान के मामले में कोई लापरवाही न हो और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।
उनके खिलाफ चल रहे मामलों को लेकर पार्टी पहले भी सवाल उठाती रही है। इस मामले में अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया को पार्टी की ओर से सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई पर जोर देने के तौर पर देखा जा रहा है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं