शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 1,843 व्यूज

बंगाल: नाली से मिला नवजात का शव, कुत्ता खींचता रहा और सिस्टम सोता रहा

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 06:10 AM IST
बंगाल: नाली से मिला नवजात का शव, कुत्ता खींचता रहा और सिस्टम सोता रहा

बंगाल के बहरमपुर में सड़क किनारे नाली में नवजात का शव पड़ा मिला। शव को आवारा कुत्ते खींच रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बहरमपुर में सड़क किनारे नाली में नवजात का शव पड़ा मिला (सांकेतिक तस्वीर) स्थानीय लोगों ने कुत्ते को भगाकर तत्काल पुलिस को सूचना दी दो संदिग्ध महिलाओं की शिनाख्त को लेकर पुलिस कर रही जांच । बहरमपुर में सड़क किनारे नाली में नवजात का शव पड़ा मिला। शव को आवारा कुत्ते खींच रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नाले में नवजात कितनी देर से पड़ा था, इस बात से सिस्टम ना-वाकिफ था। बीती शाम बहरमपुर के नियालिशपाड़ा गोलजान ग्राम पंचायत इलाके में कथलतला दुर्गा मंदिर के पास एक आवारा कुत्ते को सड़क किनारे की नाली से नवजात का शव खींचते हुए देखा गया।

स्थानीय लोगों ने कुत्ते को भगाकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर सुबह दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई नजर आईं। उनके पास एक प्लास्टिक बैग था और वे नाले के पास जाती दिखीं।

हालांकि, अभी तक दोनों महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शव इतनी बुरी तरह क्षतविक्षत था कि नवजात के लिंग की पहचान करना भी मुश्किल हो गया। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे को नाले के पास छोड़े जाने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी या उसे जीवित अवस्था में ही वहां फेंका गया था।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध महिलाओं की शिनाख्त और मामले की छानबीन में जुटी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: ग्राम सड़क योजना में 19 करोड़ से ज्यादा की धांधली, अब ठेकेदारों से होगी वसूली; FIR दर्ज

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी मिनीबस, तीन लोगों की मौत

देश • अखिल भारतीय

आज लैंडफॉल करेगा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा के 20 जिलों में हाई अलर्ट, तीन लाख लोगों को किया गया शिफ्ट; कई ट्रेनें रद

देश • अखिल भारतीय

युवा शक्ति के शिखर पर भारत: देश की 25 फीसदी आबादी 10 से 24 वर्ष के बीच, UNFPA की रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

ग्रासा माशेल को मिला 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, सोनिया गांधी बोलीं- अन्याय को चुनौती देना ही सच्चा नेतृत्व

देश • अखिल भारतीय

'कश्मीर अब स्थानीय स्तर पर भर्ती किए गए आतंकवादियों से मुक्त', बोले अमित शाह

देश • अखिल भारतीय

देशभर में सक्रिय हैं 32 फर्जी विश्वविद्यालय, UGC की चेतावनी के बीच एक साल में जुड़े 10 नए नाम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल