शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:39 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
देश अखिल भारतीय 1,454 व्यूज

छत्तीसगढ़: ग्राम सड़क योजना में 19 करोड़ से ज्यादा की धांधली, अब ठेकेदारों से होगी वसूली; FIR दर्ज

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 06:16 AM IST
छत्तीसगढ़: ग्राम सड़क योजना में 19 करोड़ से ज्यादा की धांधली, अब ठेकेदारों से होगी वसूली; FIR दर्ज

ग्राम सड़क योजना में 19 करोड़ से ज्यादा की धांधली में कुल 13 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। वहीं, 15 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से पांच ठेकेदारों से करीब 5.

50 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। छत्तीसगढ़: ग्राम सड़क योजना में 19 करोड़ से ज्यादा की धांधली (सांकेतिक तस्वीर) छत्तीसगढ़ में पांच ठेकेदारों से 5. 50 करोड़ रुपये की होगी वसूली, एफआईआर के निर्देश बीजापुर जिले में 24 सड़कों के लिए किया गया था 19.

17 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान निगरानी के लिए पांच अधीक्षण अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई रायपुर। जांच में पता चला कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की 24 सड़कों के लिए 19. 17 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान किया गया है।

विभागीय रिकार्ड में सड़कें पूरी बताई गई थीं, जबकि मौके पर निर्माण अधूरा मिला है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुई इस गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने तीन कार्यपालन अभियंता, छह सहायक अभियंता और चार उप अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। यानी ग्राम सड़क योजना में 19 करोड़ से ज्यादा की धांधली में कुल 13 अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

वहीं, 15 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से पांच ठेकेदारों से करीब 5. 50 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी।

जवाब नहीं देने या राशि जमा नहीं करने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि विभागीय ऑनलाइन रिकार्ड में 218 किमी मिट्टी कार्य दर्ज था, जबकि मौके पर जांच में मात्र 116 किमी में ही काम मिला। सरकार ने अधूरी सड़कों को पूरा कराने के लिए बीजापुर की 45 और सुकमा की 23 सड़कों का दोबारा टेंडर करने का निर्णय लिया है।

इनके निर्माण का लक्ष्य मार्च 2027 रखा गया है। बस्तर संभाग की कुल 148 अधूरी सड़कों को भी 31 मार्च 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निगरानी के लिए पांच अधीक्षण अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'680 करोड़ रुपये के खर्च के बाद एयरपोर्ट प्रोजेक्ट क्यों रद हुआ', मद्रास हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

देश • Bhopal

एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: पन्ना में ऑटो चालक की चमकी किस्मत, खदान में मिला 3.17 कैरेट का हीरा

देश • अखिल भारतीय

फ्लाईदुबई चाकूबाजी मामले में NIA कर रही भारतीय लिंक की जांच, यूएई से मांगी जानकारी

देश • अखिल भारतीय

NIA प्रमुख का बड़ा खुलासा: 2019 से अब तक 36 देशों से 303 भगोड़ों को भारत लाया गया

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में मिलावटी शराब का कहर; तीन दिन में 15 लोगों की मौत, 150 का इलाज जारी

देश • अखिल भारतीय

अब बौनेपन को भी माना जाएगा दिव्यांगता, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

भारत-बांग्लादेश के बीच 30 साल पुरानी गंगा जल संधि पर लग सकता है ब्रेक, 12 दिसंबर को खत्म हो रही मियाद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल