मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने से तीन दिनों के भीतर 15 लोगों की मौत हो गई है। मणिपुर में जहरीली शराब पीने से बीमार हुए लोगों से सीएम ने की मुलाकात (फोटो-) चंदेल जिले में मिलावटी शराब से आठ लोगों की मौत। डिजिटल डेस्क, इंफाल।
मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 150 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी , प्रभावित लोग ज़्यादातर चकपी करौंग और चंदेल ज़िले के आस-पास के इलाकों के रहने वाले हैं, और इनमें बड़े और अधेड़ उम्र के लोग शामिल हैं।
शिजा हॉस्पिटल में हालात अभी भी गंभीर हैं, इमरजेंसी इलाज के लिए मरीज आ रहे हैं। खबर है कि बीमार लोगों को लेकर एक और बस हॉस्पिटल जा रही थी, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि मरने वालों और हॉस्पिटल में भर्ती होने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने भी स्थिति का जायजा लेने और मरीजों और मेडिकल टीमों से मिलने के लिए शिजा अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलकर उनकी हाल-चाल जाना।
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए शिजा हॉस्पिटल के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. चेतन हुंडोंगबाम ने कहा, 'अस्पताल लाए गए मरीजों में मेथनॉल पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। हमारे पास आए 140 मरीजों में से एक को मृत अवस्था में लाया गया था।
तीन मरीजों की हालत बेहद नाजुक है और किडनी की सफाई के लिए उनका हीमोडायलिसिस किया जा रहा है। ' अस्पताल की क्षमता पर बढ़ते दबाव को लेकर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि सभी तैयार बेड पूरी तरह भर चुके हैं। इलाज में मदद के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग, RIMS और JNIMS/GENIMS से सहायता मांगी गई है।
सामान्य मरीजों को अन्य केंद्रों पर रेफर किया जा रहा है ताकि लाइफ सपोर्ट और हीमोडायलिसिस की जरूरत वाले अति-गंभीर मरीजों को यहां रखा जा सके। चंदेल जिला मुख्यालय के सुमिल लांगू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से इस बीमारी के फैलने की खबरें आ रही थीं।
जिसकी मुख्य वजह जहरीली स्थानीय शराब का सेवन है। हालांकि, शराब की सप्लाई कहां से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि शाम तक कुल 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
शिजा अस्पताल में करीब 150 मरीजों की जांच और इलाज चल रहा है, जबकि बबीना सहित अन्य चिकित्सा केंद्रों में भी कई पीड़ित भर्ती हैं। स्थानीय लोगों ने संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई आर्थिक सहायता पर संतोष जताया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
साथ ही, अगले आदेश तक स्थानीय स्तर पर बनी शराब और संदिग्ध स्रोतों से खरीदे गए मादक पेय पदार्थों का सेवन नहीं करने की अपील की है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं