केंद्र सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत दिव्यांगता की आठ श्रेणियों के आकलन के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। बौनेपन को माना जाएगा दिव्यांगता (AI जेनरेटेड फोटो) दिव्यांगता आकलन के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए गए। बौनेपन को अब दिव्यांगता की श्रेणी में शामिल किया।
147 सेंटीमीटर से कम लंबाई वाले वयस्क बौनेपन में। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत दिव्यांगता की आठ श्रेणियों के आकलन के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं।
ये दिशानिर्देश मार्च, 2024 में जारी मानकों की जगह लेंगे। इसमें बौनेपन को भी दिव्यांगता माना जाएगा और बौनेपन की परिभाषा में 147 सेंटीमीटर (4 फीट 8 इंच) से कम लंबाई के वयस्कों को शामिल किया गया है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने 18 नवंबर को ये दिशानिर्देश जारी किए।
इनमें चलने-फिरने संबंधी दिव्यांगता, दृष्टिबाधा, श्रवणबाधा और वाणी एवं भाषा संबंधी दिव्यांगता, सीखने की क्षमता संबंधी दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता एवं ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार, मानसिक बीमारी, रक्त विकार, बहु-दिव्यांगता एवं दीर्घकालिक तंत्रिका संबंधी विकार शामिल हैं।
चलने-फिरने संबंधी दिव्यांगता के मामले में ऊपरी अंगों के आकलन में बांह एवं हाथ की गति की सीमा, मांसपेशियों की ताकत, समन्वित गतिविधियां, पकड़ने की क्षमता और संवेदना को शामिल किया गया है। इसमें अंग-विच्छेदन, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग से ठीक हुए लोग, बौनापन, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और रीढ़ की विकृतियां शामिल हैं।
अंग-विच्छेदन के मामलों को छोड़कर ऐसे मामलों में छह माह तक लक्षण रहने के बाद अस्थायी दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। स्थायी प्रमाणपत्र 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे। दिव्यांग व्यक्ति के अनुरोध पर या विषय विशेषज्ञ की सिफारिश पर हर 10 वर्ष में फिर आकलन किया जाएगा।
बौनेपन की परिभाषा में 147 सेंटीमीटर (4 फीट 8 इंच) से कम लंबाई के वयस्क को शामिल किया गया है। लंबाई में हर एक इंच की कमी पर चार प्रतिशत स्थायी शारीरिक दिव्यांगता मानी जाएगी। इससे जुड़ी हड्डियों की विकृतियों का आकलन अलग से होगा।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं