शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
देश अखिल भारतीय 15,496 व्यूज

फ्लाईदुबई चाकूबाजी मामले में NIA कर रही भारतीय लिंक की जांच, यूएई से मांगी जानकारी

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 12:06 AM IST
फ्लाईदुबई चाकूबाजी मामले में NIA कर रही भारतीय लिंक की जांच, यूएई से मांगी जानकारी

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू से हमले के मामले में एनआईए संभावित भारतीय कनेक्शन की जांच कर रही है। एनआईए ने इस सिलसिले में यूएई से दस्तावेज और कुछ लोगों से पूछताछ की अनुमति मांगी है। फ्लाईदुबई चाकूबाजी मामले में NIA कर रही भारतीय लिंक की जांच (सांकेतिक तस्वीर) एनआईए ने यूएई दस्तावेज और कुछ लोगों से पूछताछ की अनुमति मांगी है एनआईए ने एंटी-हाईजैकिंग एक्ट और यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू से हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) संभावित भारतीय कनेक्शन की जांच कर रही है। एनआईए ने इस सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से दस्तावेज और कुछ लोगों से पूछताछ की अनुमति मांगी है। एनआईए महानिदेशक राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी आरोपी ओमानी फर्स्ट ऑफिसर के किसी भारतीय संपर्क या नेटवर्क की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमने यूएई को म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (एमएलएटी) के तहत अनुरोध भेजा है। इसमें कुछ दस्तावेजों की कॉपी और वहां कुछ लोगों से पूछताछ की अनुमति मांगी गई है। हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की बैकग्राउंड भी जांच के दायरे में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ऑस्ट्रेलिया या यूके में पढ़ाई कर चुका है। एजेंसी देख रही है कि वहां उसके संपर्क में कौन-कौन लोग आए और क्या उनमें कोई भारतीय था।

एनआईए ने अक्टूबर में इस मामले में केस दर्ज किया था। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट एफजेड 1073 में ओमानी फर्स्ट ऑफिसर ने कप्तान स्मित मच्छर पर चाकू से हमला किया था। हमला सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में जॉर्डन-सऊदी सीमा के पास हुआ।

कथित तौर पर विमान हाईजैक करने या क्रैश कराने की कोशिश थी। कप्तान मच्छर गंभीर रूप से घायल हो गए। विमान में 174 यात्री और 6 क्रू सदस्य थे।

अन्य पायलटों ने विमान को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया। आरोपी को सऊदी अथॉरिटीज ने गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने एंटी-हाईजैकिंग एक्ट और यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अब एजेंसी बड़े षड्यंत्र और किसी भारतीय लिंक की जांच पर फोकस कर रही है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'680 करोड़ रुपये के खर्च के बाद एयरपोर्ट प्रोजेक्ट क्यों रद हुआ', मद्रास हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

देश • Bhopal

एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: पन्ना में ऑटो चालक की चमकी किस्मत, खदान में मिला 3.17 कैरेट का हीरा

देश • अखिल भारतीय

NIA प्रमुख का बड़ा खुलासा: 2019 से अब तक 36 देशों से 303 भगोड़ों को भारत लाया गया

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में मिलावटी शराब का कहर; तीन दिन में 15 लोगों की मौत, 150 का इलाज जारी

देश • अखिल भारतीय

अब बौनेपन को भी माना जाएगा दिव्यांगता, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

भारत-बांग्लादेश के बीच 30 साल पुरानी गंगा जल संधि पर लग सकता है ब्रेक, 12 दिसंबर को खत्म हो रही मियाद

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल