शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 17,131 व्यूज

युवा शक्ति के शिखर पर भारत: देश की 25 फीसदी आबादी 10 से 24 वर्ष के बीच, UNFPA की रिपोर्ट में खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 02:00 AM IST
युवा शक्ति के शिखर पर भारत: देश की 25 फीसदी आबादी 10 से 24 वर्ष के बीच, UNFPA की रिपोर्ट में खुलासा

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की विश्व जनसंख्या की स्थिति रिपोर्ट , भारत की कुल आबादी 147. 66 करोड़ है और अगले 81 वर्षों में इसके दोगुना होने का अनुमान है। भारत की आबादी 147.

66 करोड़, 81 वर्षों में दोगुनी होने का अनुमान (फाइल फोटो) देश की आबादी 147. 66 करोड़, 81 वर्षों में दोगुनी होने का अनुमान निःसंतान 35-39 वर्ष के करीब 85 प्रतिशत लोग चाहते हैं माता-पिता बनना । भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है।

देश के हर चार में से एक से अधिक नागरिक की उम्र 10 से 24 वर्ष के बीच है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की विश्व जनसंख्या की स्थिति रिपोर्ट , भारत की कुल आबादी 147. 66 करोड़ है और अगले 81 वर्षों में इसके दोगुना होने का अनुमान है।

भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। चीन 141. 29 करोड़ की आबादी के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की 26 प्रतिशत आबादी 10-24 वर्ष, 17 प्रतिशत 10-19 वर्ष और 24 प्रतिशत 0-14 वर्ष के आयु वर्ग में है। वहीं, 69 प्रतिशत लोग 15-64 वर्ष और आठ प्रतिशत 65 वर्ष या इससे अधिक उम्र के हैं। यह बड़ी युवा आबादी देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

जनसांख्यिकीय भविष्य सर्वेक्षण 2026 , 18-39 वर्ष की महिलाओं ने परिवार के आदर्श आकार के रूप में औसतन 2. 1 बच्चों की इच्छा जताई। वहीं, 35-39 वर्ष की महिलाओं के औसतन एक बच्चा था।

इस आयु वर्ग के ऐसे करीब 85 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने माता-पिता बनने की इच्छा जताई, जिनकी कोई संतान नहीं है। देश में कुल प्रजनन दर प्रति महिला दो जन्म है, जो प्रतिस्थापन स्तर 2. 1 के करीब है।

हालांकि, राज्यों में इसमें अंतर है। सिक्किम में यह दर एक और बिहार में 2. 7 है।

भारत में 2022-24 के दौरान मातृ मृत्यु अनुपात प्रति एक लाख जीवित जन्म पर 87 रहा। कुशल स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में प्रसव का अनुपात भी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) 5 के 89. 4 प्रतिशत से बढ़कर एनएफएचएस-6 में 91.

3 प्रतिशत हो गया। हालांकि, आधुनिक गर्भनिरोधक तरीकों का इस्तेमाल 56. 4 से घटकर 52.

7 प्रतिशत रह गया, जबकि पारंपरिक तरीकों का उपयोग 10. 3 से बढ़कर 16. 4 प्रतिशत हो गया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

बंगाल: नाली से मिला नवजात का शव, कुत्ता खींचता रहा और सिस्टम सोता रहा

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: ग्राम सड़क योजना में 19 करोड़ से ज्यादा की धांधली, अब ठेकेदारों से होगी वसूली; FIR दर्ज

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी मिनीबस, तीन लोगों की मौत

देश • अखिल भारतीय

आज लैंडफॉल करेगा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा के 20 जिलों में हाई अलर्ट, तीन लाख लोगों को किया गया शिफ्ट; कई ट्रेनें रद

देश • अखिल भारतीय

ग्रासा माशेल को मिला 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, सोनिया गांधी बोलीं- अन्याय को चुनौती देना ही सच्चा नेतृत्व

देश • अखिल भारतीय

'कश्मीर अब स्थानीय स्तर पर भर्ती किए गए आतंकवादियों से मुक्त', बोले अमित शाह

देश • अखिल भारतीय

देशभर में सक्रिय हैं 32 फर्जी विश्वविद्यालय, UGC की चेतावनी के बीच एक साल में जुड़े 10 नए नाम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल