शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 10:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,390 व्यूज

Bihar News: नशामुक्त बिहार के लिए जीविका दीदियों ने संभाली सामाजिक बदलाव की कमान, गांव-गांव चलाया अभियान

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 09:01 PM IST
Bihar News: नशामुक्त बिहार के लिए जीविका दीदियों ने संभाली सामाजिक बदलाव की कमान, गांव-गांव चलाया अभियान

पटना, 27 नवंबर:* बिहार में नशामुक्त समाज के निर्माण और जन-जागरूकता को व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया गया। 'नशामुक्त बिहार' नाम के इस अभियान में जीविका के सहारे स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, संकुल स्तरीय संघों और ग्रामीण समुदायों की सक्रिय भागीदारी रही।

अभियान का मकसद शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और नशामुक्त बिहार का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। ग्रामीण विकास विभाग (जीविका) के अधिकारियों , नशामुक्त बिहार के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने में जीविका दीदियों ने अहम भूमिका निभाई।

इस दौरान उन्होंने 6. 38 लाख से अधिक जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं। स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और संकुल स्तरीय संघों की बैठकों में नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष चर्चा हुई।

लोगों को स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, पारिवारिक समस्याओं, आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। जीविका दीदियों ने परिवार और समाज पर नशे के प्रभाव साझा करते हुए लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने तथा परिवार की आय शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और आजीविका जैसी जरूरतों पर खर्च करने की अपील की।

समूह बैठकों में नशामुक्ति को व्यक्तिगत संकल्प के साथ-साथ सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया गया। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां, सामुदायिक कार्यक्रम, शपथ ग्रहण और अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें जीविका दीदियों, सामुदायिक कैडर, ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैलियों और कार्यक्रमों के जरिए नशामुक्त परिवार, स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य का संदेश फैलाया गया। जीविका कर्मियों और सामुदायिक कैडर को 'नशामुक्ति मित्र' के रूप में अभियान से जोड़ा गया। जागरूकता गतिविधियों के संचालन, समन्वय और अनुश्रवण में उनकी भूमिका मजबूत की गई, ताकि सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से यह संदेश गांवों और परिवारों तक पहुंचे।

अभियान में सतत जीविकोपार्जन योजना (एसजेवाई) के लाभार्थियों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया। यह योजना अत्यंत निर्धन परिवारों को आजीविका से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जाती है। इन लाभार्थियों के बीच नशामुक्ति से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

उन्हें परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने, आजीविका गतिविधियां मजबूत करने और नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के समापन पर नशामुक्त बिहार के निर्माण का संकल्प लिया गया। आगे भी सामुदायिक बैठकों, सामाजिक संवाद और जन-जागरूकता गतिविधियां जारी रखने पर जोर दिया गया।

ग्रामीण विकास विभाग तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "नशामुक्त बिहार को लेकर चलाए गए विशेष अभियान को हमारे सर्वमान्य नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों गठित समूह की दीदियों ने जन आंदोलन का रूप दिया। शराब, तंबाकू एवं अन्य नशों के दुष्प्रभाव बताकर उन्होंने परिवारों को जागरूक किया और आय का सही उपयोग शिक्षा, पोषण व आजीविका में करने की प्रेरणा दी।

सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों व अन्य विभागों के सहयोग से यह अभियान गांव-गांव तक पहुंचा और नशामुक्त समाज की नींव मजबूत की। "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi AQI: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, AQI 226 पर पहुंचा, कौन सा इलाका ज्यादा जहरीला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: औद्योगिक बिहार का सपना जमीन पर उतरने लगा, 706 करोड़ के लैंड बैंक पर लगी मुहर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन

स्पेशल • अखिल भारतीय

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून पर कल जलेगा कार्तिगई दीपम, SC का आदेश, मंदिर ट्रस्ट सस्पेंड, CRPF करेगी अब सुरक्षा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड सितारों की महफिल, हर्षदीप कौर और मोहम्मद इरफान बिखेरेंगे सुरों का जादू

स्पेशल • अखिल भारतीय

Anant Singh की बेटी शिवांगी की शाही शादी में पवन सिंह पर हुई नोटों की बारिश, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, रिलीज रोकने की याचिका पर सुनवाई से इनकार, मेकर्स को दी ये सलाह

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल