शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 09:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 2,612 व्यूज

Bihar News: औद्योगिक बिहार का सपना जमीन पर उतरने लगा, 706 करोड़ के लैंड बैंक पर लगी मुहर

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 08:31 PM IST
Bihar News: औद्योगिक बिहार का सपना जमीन पर उतरने लगा, 706 करोड़ के लैंड बैंक पर लगी मुहर

*पटना, 27 नवंबर:* राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के संकल्प के साथ बिहार सरकार ने औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। सरकार ने नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए कुल 1,294. 37 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

इस फैसले से तीनों जिलों में उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा सकेगी। कैबिनेट से मंजूर इस योजना के तहत नालंदा जिले में 564. 37 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसके लिए 382.

23 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। समस्तीपुर में 480 एकड़ जमीन के अधिग्रहण पर 261. 92 करोड़ रुपये और शेखपुरा में 250 एकड़ जमीन के लिए 62.

37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन तीनों परियोजनाओं की कुल स्वीकृत राशि 706. 52 करोड़ रुपये है।

राज्य में उद्योगों के विस्तार की राह में जमीन की उपलब्धता लंबे समय से बड़ी चुनौती रही है। नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि अधिग्रहण से कंपनियों को बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन मिलने में मदद मिलेगी। इससे निवेश आकर्षित करने में भी सहायता मिलेगी।

जमीन के साथ बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं, तो बिहार को औद्योगिक राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकता है। इन क्षेत्रों में कृषि-आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की संभावनाएं हैं। परियोजनाएं आगे बढ़ती हैं, तो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बन सकते हैं और आसपास के इलाकों की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल सकता है।

आने वाले समय में जमीन के विकास और उद्योगों की स्थापना की प्रगति से साफ होगा कि इन परियोजनाओं का निवेश और रोजगार पर कितना असर पड़ता है। फिलहाल यह मंजूरी बिहार में औद्योगिक ढांचे के विस्तार की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन

स्पेशल • अखिल भारतीय

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून पर कल जलेगा कार्तिगई दीपम, SC का आदेश, मंदिर ट्रस्ट सस्पेंड, CRPF करेगी अब सुरक्षा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड सितारों की महफिल, हर्षदीप कौर और मोहम्मद इरफान बिखेरेंगे सुरों का जादू

स्पेशल • अखिल भारतीय

Anant Singh की बेटी शिवांगी की शाही शादी में पवन सिंह पर हुई नोटों की बारिश, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, रिलीज रोकने की याचिका पर सुनवाई से इनकार, मेकर्स को दी ये सलाह

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chirag Paswan की दुल्हनिया बनेंगी उत्तराखंड के पूर्व CM की बेटी? वायरल तस्वीर पर क्या बोलीं Arushi Nishank?

स्पेशल • Chandigarh

Chandigarh BJP Candidates List: BJP ने जारी की 23 उम्मीदवारों की सूची, 8 महिलाओं को टिकट-देखें वार्डवार नाम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल