Anant Singh Daughter Wedding: बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की खुशियां छाई हुई हैं। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में राजनीति और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। 25 नवंबर 2026 को पटना के नदवान गांव में आयोजित इस भव्य समारोह में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का खास जमावड़ा देखने को मिला।
अनंत सिंह की बेटी की शादी में भोजपुरी स्टार्स का जलवा शादी के जश्न में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी दमदार स्टेज परफॉर्मेंस से खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नीलम गिरी और गुंजन सिंह ने भी अपने डांस और परफॉर्मेंस से समारोह का माहौल रंगीन बना दिया।
अब इस शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पवन सिंह के गानों पर झूमे मेहमान, बरसे नोट -शिवांगी सिंह की शादी में पवन सिंह की एंट्री ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। भोजपुरी सिनेमा के इस लोकप्रिय गायक और एक्टर ने अपने हिट गानों से ऐसा माहौल बनाया कि शादी में मौजूद मेहमान खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए।
पवन सिंह की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बताया जा रहा है कि उनके गाने गाते समय स्टेज पर जमकर नोट भी उड़ाए गए। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में पवन सिंह के गानों पर झूमते मेहमान और उनके फैंस का उत्साह साफ नजर आ रहा है। समारोह के कुछ वीडियो में उनके साथ प्रीति की मौजूदगी भी देखने को मिली है। A post shared by Hulasganj Bale bhai (@hulasganjwalebhai) इस शाही शादी में खेसारी लाल यादव की मौजूदगी भी किसी बड़े आकर्षण से कम नहीं रही।
जैसे ही भोजपुरी स्टार समारोह में पहुंचे, उन्हें देखने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। खेसारी लाल यादव इस मौके पर सफेद जैकेट और जींस पहने नजर आए। उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।
कार्यक्रम में मौजूद फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। खेसारी ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और कई प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
शादी के जश्न में सिर्फ पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ही नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों ने भी खूब रौनक बढ़ाई। भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी और गायक-एक्टर गुंजन सिंह की परफॉर्मेंस ने मेहमानों का जमकर मनोरंजन किया। इसके अलावा शिवांगी सिंह के तिलक समारोह से भी कई वीडियो सामने आए हैं।
इनमें शालिनी सिंह और गुंजन सिंह की परफॉर्मेंस की झलक देखने को मिल रही है। अभिनेत्री अर्चना तिवारी और शिल्पी राघवानी समेत कई अन्य भोजपुरी कलाकार भी इस खास आयोजन का हिस्सा बने। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं