शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 04:50 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल Mumbai 10,120 व्यूज

Diljit Dosanjh के मुंबई कॉन्सर्ट में इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये नियम

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 03:52 PM IST

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने Aura India Tour 2026 के तहत आज यानी 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को मुंबई में लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं। महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित होने वाले इस कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले दर्शकों को एंट्री से पहले कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा।

BookMyShow ने कॉन्सर्ट में प्रतिबंधित सामान की सूची जारी कर दी है, जिसमें रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें भी शामिल हैं। कॉन्सर्ट में कौन-कौन सी चीजें ले जाने की मनाही? दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई तरह के सामान ले जाने पर रोक लगाई गई है।

धारदार वस्तुओं, चाकू, ब्लेड और नुकीले आभूषणों को आयोजन स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा लाइटर, लेजर पॉइंटर जैसी चीजें भी प्रतिबंधित हैं, जिनसे दूसरे दर्शकों को नुकसान पहुंच सकता है। खाली पानी की बोतलें भी नहीं ले जा सकते फैंस पानी से भरे गुब्बारे, अंडे, मार्कर और पेन जैसी चीजें भी अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे।

खाली पानी की बोतलें भी प्रतिबंधित सामान में शामिल हैं। चाहे बोतल प्लास्टिक की हो या कांच की, उसे कॉन्सर्ट स्थल के अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी। कॉन्सर्ट के दौरान फोटोग्राफी और सुरक्षा से जुड़े नियमों के तहत प्रोफेशनल कैमरे, ट्राइपॉड, सेल्फी स्टिक, GoPro और ड्रोन ले जाने पर भी रोक लगाई गई है।

दर्शकों को छाता लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा एयरोसोल, स्प्रे सनस्क्रीन, डियोड्रेंट और मेकअप से जुड़ी चीजें भी प्रतिबंधित सामान की सूची में हैं। बड़े बैग, बैकपैक, लैपटॉप और टैबलेट लेकर पहुंचने वाले दर्शकों को भी परेशानी हो सकती है क्योंकि इन चीजों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रतिबंधों के बीच कुछ जरूरी चीजों को लेकर राहत भी दी गई है। दर्शक अपने साथ पावर बैंक ले जा सकते हैं। वहीं जिन लोगों को नियमित रूप से दवाइयों की जरूरत पड़ती है, वो उन्हें साथ रख सकते हैं।

हालांकि इसके लिए वैध मेडिकल दस्तावेज दिखाना जरूरी होगा। कॉन्सर्ट में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा। एंट्री के दौरान पहचान की जांच की जा सकती है, इसलिए बिना आईडी के पहुंचने से बचें।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में झंडे और बैनर पर रोक लगाने के पीछे कुछ महीने पहले कनाडा के कैलगरी में हुए कार्यक्रम से जुड़ा विवाद भी चर्चा में रहा है। मई महीने में हुए उस कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों के बीच कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक झंडे दिखाई दिए थे। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने के बाद दिलजीत ने कथित तौर पर अपनी सुरक्षा टीम से झंडे लेकर पहुंचे कुछ लोगों को हटाने के लिए कहा था।

इस घटनाक्रम के बाद पंजाबी समुदाय के कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chirag Paswan की दुल्हनिया बनेंगी उत्तराखंड के पूर्व CM की बेटी? वायरल तस्वीर पर क्या बोलीं Arushi Nishank?

स्पेशल • Chandigarh

Chandigarh BJP Candidates List: BJP ने जारी की 23 उम्मीदवारों की सूची, 8 महिलाओं को टिकट-देखें वार्डवार नाम

स्पेशल • अखिल भारतीय

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें, समझिए पूरा प्लान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Maharashtra 2500 MW RTC Tender: अतिरिक्त सौर ऊर्जा को विश्वसनीय बिजली में बदलने का नया मॉडल, 24X7 ग्रीन एनर्जी

स्पेशल • अखिल भारतीय

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना चढ़ाने वाले वर्धमान जैन कौन? नौकरी करते खड़ी की अमेरिका में अरबों की कंपनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिलजीत दोसांझ ने देखा गुजरात का खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट, अदाणी के प्लांट को बताया 'बहुत बढिया'

स्पेशल • अखिल भारतीय

PF निकालने के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार! UPI से खाते में आएगा पैसा, ₹1,000 की लिमिट पर भी जानें पूरा प्लान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल