Chandigarh Municipal Corporation Election 2026 BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 27 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति ने 23 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।
जारी सूची में अनुसूचित जाति (SC), अनारक्षित और महिला आरक्षित वार्डों के उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने वार्ड नंबर 1, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 26, 27, 28, 29, 33, 34 और 35 के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में गुरविंदर सिंह, रविंदर लोहाट, अरविंद सिंह, किरण सिंह, देवेंद्र बाबला, सौरभ जोशी, रोहित घावरी, मीनाक्षी सिंह, अभय झा, सुनीता कौर, दीपक शर्मा, अमित मिश्रा और करमजीत सिंह राणा समेत अन्य नाम शामिल हैं।
BJP releases a list of 23 candidates for the election of the Municipal Corporation of Chandigarh. https://t. co/Ls8VQgqVdh।
पाठक प्रतिक्रियाएं