शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 12:08 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 7,491 व्यूज

'लाओ मिठाई खिलाओ। ', जब पीएम मोदी के गले पड़ीं महिला पत्रकार, प्रधानमंत्री ने सुनाया 25 साल पुराना किस्सा

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 11:00 PM IST
'लाओ मिठाई खिलाओ। ', जब पीएम मोदी के गले पड़ीं महिला पत्रकार, प्रधानमंत्री ने सुनाया 25 साल पुराना किस्सा

पीएम मोदी ने सुनाया 2001 में पत्रकारों से बातचीत का अनुभव (फोटो- ) PM मोदी ने मीडिया के बदलते स्वरूप पर बात की। 2001 में महिला पत्रकारों ने CM बनने पर मिठाई मांगी। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में मीडिया से समर्थन।

अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया की बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के दीवाली मिलन समारोह में कहा कि आजकल हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। 'जितने मुंह, उतनी बातें' का उल्लेख करते हुए उन्होंने जहां थोड़ी चुटकी ली, वहीं इन विविध विचारों की लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका को रेखांकित किया।

2001 की एक घटना याद करते हुए उन्होंने बताया कि उस समय पत्रकारों की एक महिला ब्रिगेड को उनके गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की भनक लग गई थी और मिठाई खिलाने की मांग करते हुए उन्होंने गला ही पकड़ लिया था। भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने का जिक्र करते हुए कहा कि 2001 में पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं को ही पता था कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'एक दिन पत्रकारों का एक समूह मेरे कमरे में धड़धड़ाते हुए आ गया। आम तौर पर पत्रकार मेरे साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते। लेकिन उस दिन वे सीधे अंदर आ गए।

उस समय महिला पत्रकारों की एक ब्रिगेड हुआ करती थी। उनका काफी प्रभाव था। उन्होंने गला ही पकड़ लिया।

बोलीं, मिठाई खिलाओ। मैंने पूछा कि मिठाई क्यों खिलानी है। उन्होंने कहा कि आप गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं पता। उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें पता है और मैं झूठ बोल रहा हूं। ' मोदी ने कहा, 'उस समय इस बारे में बहुत कम लोगों को पता था, लेकिन पत्रकारों के उस समूह को पहले ही जानकारी मिल गई थी।

खैर, उनकी जानकारी सही थी, लेकिन मेरे लिए जवाब देना बहुत मुश्किल था। ' मोदी ने कहा कि विकसित होती तकनीक ने मीडिया की प्रकृति को नाटकीय रूप से बदल दिया है। इससे पारंपरिक मीडिया का काम कुछ आसान हुआ है, लेकिन साथ ही बिल्कुल नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।

पहले बड़ी ओवी वैन के लिए संघर्ष होता था, लेकिन आज, मोबाइल फोन ही ओवी वैन बन गया है। आज हर किसी के पास अपना मंच है, अपना चैनल है और अपना पाडकास्ट है। जैसे पहले भारत में हर गली में क्रिकेट विशेषज्ञ मिलने की बात कही जाती थी, उसी तरह से आजकल हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिस तरह बिना सटीक जानकारी के विचार परोसे जा रहे हैं, वह कभी-कभी खतरनाक भी होता है। विभिन्न मंचों पर ऐसे पनपते तथाकथित मीडिया को लेकर चिंता भी जताई जा रही है। बहरहाल प्रधानमंत्री ने भारतीय लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने में मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमारे फील्ड रिपोर्टर बाढ़, तबाही, भूकंप से लेकर सभी जगह पर कवरेज के लिए मौके पर पहुंचते हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी के संस्मरण पर फिल्म बनाएंगे जग्गा रेड्डी, 2028 में होगी रिलीज

राजनीति • अखिल भारतीय

4 राज्यों की मसौदा मतदाता सूची जारी: असम, केरल, तमिलनाडु और मणिपुर में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव का सियासी समीकरण: कांग्रेस 130 तो सपा 60 की चल रही चाल, लेकिन गठबंधन में कहां फंस रहा पेज?

राजनीति • अखिल भारतीय

'माइनो की मनोहर कहानियां', BJP ने सोनिया गांधी की किताब को कांग्रेस के कुकर्मों पर पर्दा डालने की कोशिश बताया

राजनीति • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: महिला कलेक्टर को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप, विपक्ष ने की टीवीके विधायक की गिरफ्तारी की मांग

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी, सरकार का दावा- दो तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों का समर्थन

राजनीति • Mumbai

छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें: स्टेशनों पर गूंजे छठ मैया के गीत तो छिड़ गया सियासी संग्राम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल