गुरुवार, 12 नवंबर 2026 11:57 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 4,768 व्यूज

'माइनो की मनोहर कहानियां', BJP ने सोनिया गांधी की किताब को कांग्रेस के कुकर्मों पर पर्दा डालने की कोशिश बताया

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 10:31 PM IST
'माइनो की मनोहर कहानियां', BJP ने सोनिया गांधी की किताब को कांग्रेस के कुकर्मों पर पर्दा डालने की कोशिश बताया

BJP ने सोनिया गांधी की किताब को कांग्रेस के कुकर्मों पर पर्दा डालने की कोशिश बताया। भाजपा ने सोनिया गांधी की आत्मकथा पर गंभीर सवाल उठाए। किताब को गांधी परिवार की गलतियां छिपाने का प्रयास बताया।

आपातकाल और 1984 दंगों पर चुप्पी पर आपत्ति जताई। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर तीखा हमला बोला।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उनकी किताब गांधी परिवार की ऐतिहासिक गलतियों और विवादों को छिपाने तथा इतिहास को नए सिरे से पेश करने का प्रयास है। भाजपा सांसद तरुण चुग ने कहा कि सोनिया गांधी की किताब आत्मकथा से ज्यादा गांधी परिवार की बड़ी गलतियों और कथित कुकर्मों पर पर्दा डालने की कोशिश लगती है।

ऐसा लगता है कि किसी घोस्टराइटर (दूसरे लेखक) से लिखवाई गई माइनो की मनोहर कहानियां देश के सामने पेश कर दी गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब में आपातकाल को केवल एक गलती बताकर लाखों लोगों की गिरफ्तारी, प्रेस पर सेंसरशिप, संविधान के उल्लंघन और लोकतंत्र के दमन जैसे गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह किताब 1984 में श्री हरिमंदिर साहिब में हुए सैन्य ऑपरेशन पर पूरी तरह खामोश है, जिसके घाव आज भी ताजा हैं। वहीं, भाजपा के केरलम प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के संदर्भ में सोनिया गांधी की टिप्पणियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब में इन घटनाओं की जिम्मेदारी दूसरे पक्षों पर डालने का प्रयास किया गया है।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे व्यक्तिगत संस्मरण के बजाय राजनीतिक टिप्पणी करार दिया। उधर, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने किताब में नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे कांग्रेस नेतृत्व की हताशा बताया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'लाओ मिठाई खिलाओ। ', जब पीएम मोदी के गले पड़ीं महिला पत्रकार, प्रधानमंत्री ने सुनाया 25 साल पुराना किस्सा

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव का सियासी समीकरण: कांग्रेस 130 तो सपा 60 की चल रही चाल, लेकिन गठबंधन में कहां फंस रहा पेज?

राजनीति • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: महिला कलेक्टर को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप, विपक्ष ने की टीवीके विधायक की गिरफ्तारी की मांग

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी, सरकार का दावा- दो तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों का समर्थन

राजनीति • Mumbai

छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें: स्टेशनों पर गूंजे छठ मैया के गीत तो छिड़ गया सियासी संग्राम

राजनीति • अखिल भारतीय

सैम पित्रोदा ने की तारीफ तो पीएम मोदी ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं, एक्स यूजर बोला- मुझे भी बधाई दो

राजनीति • अखिल भारतीय

तिहाड़ जेल में बंद चार्ल्स शोभराज की दोस्त के लिए खाना लेकर गई थीं सोनिया गांधी, किताब में किया जिक्र

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल