गुरुवार, 12 नवंबर 2026 10:04 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति Mumbai 15,388 व्यूज

छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें: स्टेशनों पर गूंजे छठ मैया के गीत तो छिड़ गया सियासी संग्राम

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 08:50 PM IST
छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें: स्टेशनों पर गूंजे छठ मैया के गीत तो छिड़ गया सियासी संग्राम

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के पारंपरिक गीत बजाने को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मध्य रेलवे के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर बजाए गए भोजपुरी गीत (प्रतीकात्मक फोटो) मुंबई स्टेशनों पर छठ पूजा गीतों पर राजनीतिक विवाद। शिवसेना (यूबीटी) ने आपत्ति जताई, शिंदे गुट ने समर्थन किया।

रेलवे ने कहा, गीत आवश्यक घोषणाओं के बाद बजते हैं। राज्य ब्यूरो, मुंबई। मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले छठ मैया के पारंपरिक गीतों के प्रसारण को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

मध्य रेलवे के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाए जाने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नगर सेविका माधुरी मांजरेकर ने आपत्ति जताते हुए रेलवे प्रशासन से शिकायत की है। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने रेलवे की इस पहल का समर्थन किया है। कांग्रेस ने भी भोजपुरी गीतों के प्रसारण को गलत नहीं ठहराया है।

इस तरह छठ के गीतों के बहाने मुंबई में सांस्कृतिक पहचान को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। दरअसल, छठ पूजा के अवसर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी क्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित कुछ स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ मैया के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं।

इंटरनेट मीडिया पर इनके वीडियो प्रसारित होने के बाद विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) की नगर सेविका माधुरी मांजरेकर ने रेलवे प्रशासन से शिकायत कर मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। उनका कहना है कि रेलवे स्टेशन आम यात्रियों की सुविधा के लिए हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में गाने बजाकर यात्रियों को परेशान करना उचित नहीं है। माधुरी मांजरेकर ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी गतिविधियां बंद नहीं हुईं तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी, सरकार का दावा- दो तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों का समर्थन

राजनीति • अखिल भारतीय

सैम पित्रोदा ने की तारीफ तो पीएम मोदी ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं, एक्स यूजर बोला- मुझे भी बधाई दो

राजनीति • अखिल भारतीय

तिहाड़ जेल में बंद चार्ल्स शोभराज की दोस्त के लिए खाना लेकर गई थीं सोनिया गांधी, किताब में किया जिक्र

राजनीति • अखिल भारतीय

'50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया', पीएम मोदी ने विकसित देश बनाने का दिया संदेश

राजनीति • अखिल भारतीय

'BJP-RSS ने सोनिया गांधी के बारे में जीवनभर झूठ बोला', प्रियंका गांधी ने 'व्हाइटवॉशिंग' वाली टिप्पणी का दिया जवाब

राजनीति • अखिल भारतीय

'मिठाई खिलाओ, आप अब गुजरात के CM हैं'; पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा जब पत्रकारों ने दी थी खुशखबरी

राजनीति • अखिल भारतीय

शुभेंदु की संगठन क्षमता से प्रभावित थे कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रियरंजन दासमुंशी, 2008 में उनके लिए दिल्ली से मंगवाए थे केंद्रीय बल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल