प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के 'दीवाली मिलन' कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। पीएम मोदी ने रखा विकसित भारत का लक्ष्य (फोटो-) पीएम मोदी ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर उठाया। मीडिया से देश की सफलता की कहानियों पर काम करने का आग्रह।
नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को मीडिया से देश की सफलता की कहानियों पर काम करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहले से ही काफी काम हो रहा है। पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों के लिए आयोजित 'दीवाली मिलन' कार्यक्रम में बोलते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और विश्वास जताया कि भारत निश्चित रूप से एक विकसित देश बनेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'NDA सरकार देश से गरीबी दूर करने में सफल रही है और 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। ' पीएम ने कहा, 'पहले गरीबी हटाओ के नारे लगते थे, लेकिन असल में गरीबी को इस सरकार ने दूर किया है। विश्व बैंक , पिछले 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है।
' प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि मीडिया के साथ उनका पुराना नाता रहा है, यहां तक कि उन दिनों से, जब वे ऐसे कार्यक्रमों में कुर्सियां लगाने का काम किया करते थे। पीएम ने कहा, 'मैंने मीडिया के साथ काम किया है और इसे प्रेस रिलीज के दौर से लेकर इंस्टाग्राम रील्स के दौर तक विकसित होते देखा है।
' प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं भारतीय मीडिया से देश की सफलता की कहानियों पर काम करने का अनुरोध करता हूं। इस दिशा में पहले से ही काफी काम हो रहा है। '।
पाठक प्रतिक्रियाएं