गुरुवार, 12 नवंबर 2026 03:30 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
राजनीति अखिल भारतीय 6,947 व्यूज

'BJP-RSS ने सोनिया गांधी के बारे में जीवनभर झूठ बोला', प्रियंका गांधी ने 'व्हाइटवॉशिंग' वाली टिप्पणी का दिया जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 01:55 PM IST
'BJP-RSS ने सोनिया गांधी के बारे में जीवनभर झूठ बोला', प्रियंका गांधी ने 'व्हाइटवॉशिंग' वाली टिप्पणी का दिया जवाब

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' पर भाजपा के 'व्हाइटवॉशिंग' वाली टिप्पणी का जवाब दिया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'व्हाइटवॉशिंग' वाली टिप्पणी का दिया जवाब (फाइल फोटो) प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी की किताब का बचाव किया। भाजपा ने सोनिया की किताब को 'व्हाइटवॉशिंग' बताया।

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' पर विवाद जारी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज गुरुवार को अपनी मां और पूर्व AICC प्रमुख सोनिया गांधी का बचाव किया।

उन्होंने अपनी मां की किताब 'बिलॉन्गिंग (Belonging)' को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बयान पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने हाल ही में जारी सोनिया गांधी की संस्मरण (यादों की किताब) के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'सोनिया गांधी के बारे में BJP-RSS ने जीवनभर झूठ बोला है।

' वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, 'भारत में मेरी मां के जीवन के एक बड़े हिस्से के दौरान, BJP-RSS और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में जो चाहा, वह कहा। ' प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'उन्होंने झूठ बोले, मनगढ़ंत कहानियां बनाईं और पूरी तरह से झूठी बातें गढ़ीं, जबकि मेरी मां चुप रहीं।

अब वह अपनी कहानी बता रही हैं। उन्हें अपनी कहानी बताने का पूरा अधिकार है। ' प्रियंका अपनी मां की किताब पर BJP की प्रतिक्रिया को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं।

उन्होंने आगे कहा, 'वे इतने लंबे समय से मेरी मां के बारे में झूठ बोलते रहे हैं। अब वह सच बता रही हैं, तो जाहिर है कि वे यही कहेंगे कि (यह झूठ है)। वे और कह भी क्या सकते हैं?

खैर, मुझे बहुत खुशी है कि वे उनकी किताब पढ़ रहे हैं। ' बीजेपी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी किताब में 1975 में आपातकाल (इमरजेंसी) लगाने को 'सही ठहराने' की कोशिश की है। साथ ही, 1984 के सिख-विरोधी दंगों के मामले में अपने दिवंगत पति राजीव गांधी को 'क्लीन चिट' दी है।

BJP ने कहा कि उनकी किताब 'बिलॉन्गिंग' (Belonging) का नाम 'व्हाइटवॉशिंग' (गलतियों पर पर्दा डालना) होना चाहिए था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'मिठाई खिलाओ, आप अब गुजरात के CM हैं'; पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा जब पत्रकारों ने दी थी खुशखबरी

राजनीति • अखिल भारतीय

शुभेंदु की संगठन क्षमता से प्रभावित थे कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रियरंजन दासमुंशी, 2008 में उनके लिए दिल्ली से मंगवाए थे केंद्रीय बल

राजनीति • अखिल भारतीय

'मिठाई खिलाइए, अब आप गुजरात के सीएम हैं', पत्रकारों ने किस तरह दी थी ब्रेकिंग न्यूज; पीएम मोदी ने किया याद

राजनीति • अखिल भारतीय

'झूठ का पुलिंदा, गलतियां भरी पड़ी हैं'; किताब को लेकर पीवी नरसिम्हा राव के पोते का सोनिया गांधी पर हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

ममता बनर्जी के बिना मनाया गया तृणमूल का भैया दूज, चंद्रिमा ने निभाई बहन की भूमिका

राजनीति • अखिल भारतीय

मणिपुर चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, यौन उत्पीड़न केस में फंसे सांसद बिमोल को तीन समितियों में जगह

राजनीति • अखिल भारतीय

मानसून सत्र का 90 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, शीत सत्र पर सस्पेंस; इतिहास में कब-कब टला विंटर सेशन?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल