गुरुवार, 12 नवंबर 2026 05:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,629 व्यूज

ममता बनर्जी के बिना मनाया गया तृणमूल का भैया दूज, चंद्रिमा ने निभाई बहन की भूमिका

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 03:40 AM IST
ममता बनर्जी के बिना मनाया गया तृणमूल का भैया दूज, चंद्रिमा ने निभाई बहन की भूमिका

ममता बनर्जी के बिना मनाया गया तृणमूल का भैया दूज ममता बनर्जी ने इस बार भैया दूज और विजयादशमी मिलन समारोह से बनाई दूरी अभिषेक बनर्जी के जन्मतिथि समारोह को लेकर भवानीपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर बदले राजनीतिक माहौल की झलक इस बार भैया दूज के आयोजन में भी दिखी।

हर साल ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर होने वाला भैया दूज समारोह इस बार नहीं हुआ। इसके बजाय तृणमूल भवन में पार्टी की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भैया दूज का आयोजन किया। उन्होंने अरूप विश्वास, मदन मित्रा और जावेद खान समेत कई नेताओं को टीका लगाया।

आयोजन में ममता बनर्जी के भाई बाबुन बंद्योपाध्याय भी शामिल हुए। दरअसल, कालीपूजा से ठीक पहले अभिषेक बनर्जी के जन्मतिथि समारोह को लेकर भवानीपुर में तनाव की स्थिति बनी थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने इस बार विजयादशमी मिलन और भैया दूज का आयोजन नहीं करने का फैसला किया था।

तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने इसकी वजह पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले, हिंसा, पुलिसिया कार्रवाई और झूठे मुकदमों के विरोध को बताया था। उल्लेखनीय है कि पहले ममता के कालीघाट स्थित आवास पर भैया दूज का आयोजन बड़े उत्साह से होता था। मंगलवार को बाबुन से पूछा गया था कि क्या वह ममता बनर्जी से भैया दूज का टीका लगवाने जाएंगे।

इस पर उन्होंने कहा था कि उन्हें ठीक से आमंत्रित नहीं किया गया और अब बुलाए जाने पर भी वह नहीं जाएंगे। बाद में वह तृणमूल भवन पहुंचे और चंद्रिमा से टीका लगवाया। भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता के भैया दूज नहीं मनाने को लेकर तंज कसा।

कहा कि पहले लोग सत्ता का टीका लेने आते थे, लेकिन अब सत्ता का प्रभाव नहीं रहा तो भैया दूज भी नहीं हो रहा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

मणिपुर चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, यौन उत्पीड़न केस में फंसे सांसद बिमोल को तीन समितियों में जगह

राजनीति • अखिल भारतीय

मानसून सत्र का 90 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, शीत सत्र पर सस्पेंस; इतिहास में कब-कब टला विंटर सेशन?

राजनीति • अखिल भारतीय

‘महात्याग नहीं, सुपर पीएम बनने की चाल थी’, सोनिया गांधी के संस्मरण पर बीजेपी का हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'छात्रों से मिलेंगे या भारत विरोधी ताकतों से', राहुल गांधी के अमेरिका यात्रा पर भाजपा का सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 3230 करोड़ रुपये से बनेगा युगे-युगीन भारत म्यूजियम

राजनीति • अखिल भारतीय

मदर डेयरी और अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम: फुल क्रीम से टोंड मिल्क तक 6 रुपये महंगा, चेक करें रेट लिस्ट

राजनीति • अखिल भारतीय

बेटा बन रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में बाधा, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर कर दी हत्या

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल