गुरुवार, 12 नवंबर 2026 03:29 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
राजनीति अखिल भारतीय 1,890 व्यूज

शुभेंदु की संगठन क्षमता से प्रभावित थे कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रियरंजन दासमुंशी, 2008 में उनके लिए दिल्ली से मंगवाए थे केंद्रीय बल

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 01:12 PM IST
शुभेंदु की संगठन क्षमता से प्रभावित थे कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रियरंजन दासमुंशी, 2008 में उनके लिए दिल्ली से मंगवाए थे केंद्रीय बल

प्रियरंजन दासमुंशी शुभेंदु अधिकारी की संगठनात्मक क्षमता से प्रभावित थे। 2008 पंचायत चुनाव में शुभेंदु के लिए केंद्रीय बल मंगवाए थे। अब्दुल मन्नान के संस्मरण में पुराने राजनीतिक प्रसंग का खुलासा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की संगठनात्मक क्षमता से कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी भी प्रभावित थे। साल 2008 के पंचायत चुनाव के दौरान मेदिनीपुर में शुभेंदु अधिकारी के कुशल संगठनात्मक कामकाज को देखकर प्रियरंजन के मन में उनके प्रति विशेष लगाव पैदा हुआ था।

इतना ही नहीं, उन्होंने शुभेंदु की मदद के लिए दिल्ली में फोन कर केंद्रीय बल भी मंगवाए थे। बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान ने अपने संस्मरण में इस पुराने प्रसंग का खुलासा किया है। यह प्रसंग प्रियरंजन दासमुंशी की स्मृति में प्रकाशित विशेष पुस्तक 'प्रिय-भाष' में शामिल है।

13 नवंबर को उनकी जयंती के अवसर पर कोलकाता में रिजर्व बैंक के सामने उनकी पूर्णकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रियरंजन दासमुंशी द्वारा स्थापित गण संस्कृति संसद की ओर से किया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ खेल और सांस्कृतिक जगत की हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

अब्दुल मन्नान ने अपने संस्मरण में लिखा है कि 2008 के पंचायत चुनाव के दौरान मेदिनीपुर में शुभेंदु अधिकारी जिस कुशलता से संगठन का काम संभाल रहे थे, उससे प्रियरंजन दासमुंशी काफी प्रभावित हुए थे। उस समय शुभेंदु तृणमूल कांग्रेस में थे, जबकि प्रियरंजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

इसके बावजूद उन्होंने शुभेंदु की संगठनात्मक क्षमता को महत्व दिया और उनके लिए दिल्ली से केंद्रीय बलों की व्यवस्था कराई। इस प्रसंग के जरिए प्रियरंजन दासमुंशी की राजनीतिक सोच और व्यक्तिगत संबंधों को भी रेखांकित किया गया है। गण संस्कृति संसद के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के नेता अमिताभ चक्रवर्ती तथा अब्दुल मन्नान हाल में पूर्व सांसद शिशिर अधिकारी को कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे थे।

इस दौरान पुरानी राजनीतिक घटनाओं और नेताओं के आपसी संबंधों पर भी चर्चा हुई। उन, प्रियरंजन दासमुंशी अपने राजनीतिक विरोधियों को व्यक्तिगत दुश्मन नहीं मानते थे। अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा के नेताओं के साथ भी उनके आत्मीय संबंध थे।

आज की राजनीति में विरोधी दलों के नेताओं के बीच बढ़ती तल्खी के दौर में उनके इस व्यवहार को विशेष रूप से याद किया जा रहा है। प्रतिमा अनावरण समारोह में वामपंथी, कांग्रेस, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित लोगों में वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बोस, पूर्व सांसद व मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, दीपा दासमुंशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार, तृणमूल सांसद सौगत राय और ममता तृणमूल के वरिष्ठ विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय के नाम शामिल हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'BJP-RSS ने सोनिया गांधी के बारे में जीवनभर झूठ बोला', प्रियंका गांधी ने 'व्हाइटवॉशिंग' वाली टिप्पणी का दिया जवाब

राजनीति • अखिल भारतीय

'मिठाई खिलाओ, आप अब गुजरात के CM हैं'; पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा जब पत्रकारों ने दी थी खुशखबरी

राजनीति • अखिल भारतीय

'मिठाई खिलाइए, अब आप गुजरात के सीएम हैं', पत्रकारों ने किस तरह दी थी ब्रेकिंग न्यूज; पीएम मोदी ने किया याद

राजनीति • अखिल भारतीय

'झूठ का पुलिंदा, गलतियां भरी पड़ी हैं'; किताब को लेकर पीवी नरसिम्हा राव के पोते का सोनिया गांधी पर हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

ममता बनर्जी के बिना मनाया गया तृणमूल का भैया दूज, चंद्रिमा ने निभाई बहन की भूमिका

राजनीति • अखिल भारतीय

मणिपुर चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, यौन उत्पीड़न केस में फंसे सांसद बिमोल को तीन समितियों में जगह

राजनीति • अखिल भारतीय

मानसून सत्र का 90 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, शीत सत्र पर सस्पेंस; इतिहास में कब-कब टला विंटर सेशन?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल