डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी किताब को लेकर फिलहाल चर्चा में हैं। उनकी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के कुछ अंश में चार्ल्स शोभराज की साथी का भी जिक्र है।
सोनिया 1978 के क्रिसमस को याद करते हुए लिखती हैं कि उनकी सास इंदिरा गांधी दिल्ली की तिहाड़ जेल में थीं। सोनिया को उनको लिए खाना लेकर जाना था, लेकिन सास इंदिरा के कहने पर एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के लिए भी अतिरिक्त खाना लिया। सोनिया अपनी किताब में उस महिला को सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की साथी के तौर पर जिक्र करती हैं।
1978 में क्रिसमस के दिन, सोनिया गांधी तिहाड़ जेल में इंदिरा के लिए घर का बना खाना लेकर गईं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री के कहने पर उन्होंने एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के लिए भी अतिरिक्त खाना लिया। ये बात है इमरजेंसी के दौर की।
इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में जनता पार्टी (विपक्ष का गठबंधन) सत्ता में आई। इस वक्त इंदिरा गांधी को तिहाड़ जेल में एक हफ्ता बिताना पड़ा। सोनिया लिखती हैं कि उस दौरान वो रोज जेल जाती थीं।
वह बताती हैं कि उनके परिवार में क्रिसमस हमेशा से एक खास दिन रहा था, खासकर बच्चों के लिए तब भी जब संजय और राजीव छोटे बच्चे थे। सोनिया उस कैदी के बारे में कहती हैं वो एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की थी, जो कुख्यात चार्ल्स शोभराज की साथी थी। उसे थाईलैंड, नेपाल और भारत में कई युवा पर्यटकों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था।
सोनिया लिखती हैं कि मेरी सास को उस पर तरस आ गया था। तिहाड़ में सास के साथ वक्त बिता कर उन्होंने राजीव और बच्चों के साथ लंच भी किया। संयोग से, अगले ही दिन इंदिरा को रिहा कर दिया गया और वह घर आ गईं।
हाथों में मेहंदी लगने से पहले ही थम गईं सांसें, शादी का आखिरी कार्ड बांटने निकली बेटी की बेंगलुरु में दर्दनाक मौत देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं