BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द: 395 दिन रिचार्ज की टेंशन खत्म, अनलिमिटेड कॉल और डेली 3GB डेटा भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेलीकॉम डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बार-बार रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा पाना चाहते हैं? तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL इन दिनों अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है।
कंपनी अपने एनुअल रिचार्ज प्लान पर 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अब 365 दिन नहीं बल्कि इसकी जगह पूरे 395 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। खास बात ये है कि इस प्लान में डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है।
प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी मिल रही है। चलिए इस जबरदस्त प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं। BSNL के इस एनुअल प्लान की कीमत 2,799 रुपये है जिसमें अब कंपनी इस प्लान के साथ यूजर्स को 395 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
नोर्मली इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी देखने को मिलती है, लेकिन फेस्टिव ऑफर के चलते कंपनी इस प्लान में 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को करीब 13 महीने तक सिम एक्टिव रखने का फायदा मिल जाएगा। ऐसे में अपको बार-बार रिचार्ज की टेंशन से भी छुटकारा मिल जाएगा।
प्लान में कंपनी ग्राहकों को डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर कर रही है। साथ ही इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। SMS की बात करें तो इसमें डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है।
इस तरह ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट हो सकता है, जिन्हें लंबे टाइम तक वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग की जरूरत भी पड़ती है। हालांकि कंपनी ने अपने प्रमोशनल पोस्टर में बताया है कि ये एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। BSNL का ये फेस्टिव ऑफर सिर्फ 30 नवंबर 2026 तक वैलिड रहेगा।
ऐसे में जो ग्राहक लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, वे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। 2,799 रुपये में 395 दिन की वैलिडिटी मिलने से बार-बार रिचार्ज की जरूरत भी लगभग खत्म हो जाएगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं