बुधवार, 18 नवंबर 2026 08:46 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 14,449 व्यूज

8,888 mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 18, 45W चार्जिंग के साथ मिलेगा 50MP का कैमरा

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 08:00 AM IST
8,888 mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 18, 45W चार्जिंग के साथ मिलेगा 50MP का कैमरा

Redmi Note 18 सीरीज चीन में लॉन्च होने की तैयारी में है, जिसमें बड़ी बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Redmi Note 18 सीरीज की बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स आए सामने जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi ने इस साल होम मार्केट चीन में Note 17 को जुलाई और Note 17 5G को अगस्त में लॉन्च किया था।

दोनों फोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किए गए थे। अब सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पता चलता है कि कंपनी चीन में Redmi Note 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज की बैटरी और चार्जिंग को लेकर डिटेल्स सामने आ रही हैं।

टिपस्टर PaperKing13 ने दावा किया है कि Redmi Note 18 5G स्मार्टफोन Note 17 5G का ही रीब्रांड वर्जन होगा। कंपनी ने सिर्फ बैटरी कैपेसिटी में बदलाव किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें दावा कि रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के चाइना वेरिएंट के डिटेल हैं।

इस स्मार्टफोन का कोडनेम mist और मॉडल नंबर M077CE है, जो Redmi Note 18 या Redmi Note 18 5G और Poco M8 Power 5G के नाम से एंट्री कर सकता है। I remember my password! The Redmi Note 18 5G is a rebrand of the Note 17 5G, it just has a different battery: 8888mAh + 45W for China 8100mAh + 45W for global https://t.

co/mPyVFHbqaD टिपस्टर का दावा है कि चाइना मॉडल में BM79 8,000mAh बैटरी से लेकर BN84 8,888mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही ग्लोबल वेरिएंट BM7A 7,700mAh से BN85 8,100mAh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही ये अपकमिंग फोन 45W चार्जिंग सपोर्ट करेंगे, जैसा Note 17 5G में दिया गया था।

मौजूदा Redmi Note 17 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया था। इसमें 6. 99-इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

इसके साथ ही Poco M8 Power स्मार्टफोन को कंपनी बड़ी बैटरी के साथ अगस्त में लॉन्च किया था। यह Redmi Note 17 5G का हायर बैटरी वेरिएंट है। ऐसे में Redmi Note 18 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Poco M8 Power का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।

Redmi ने फिलहाल अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि Redmi Note 18 सीरीज को चीन में जनवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

120W साउंड आउटपुट, वायरलेस माइक और 12 घंटे की बैटरी के साथ आया ये नया स्पीकर, जानें कीमत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

HiTech Awards के 8 साल बेमिसाल, नया Infinity Edition यूजर्स को तकनीक की नई दुनिया की ओर ले जाएगा!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Xiaomi 18 Pro सीरीज लॉन्च: सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले, 200MP कैमरे और Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज चिपसेट से है लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

11,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता हैं Redmi का फोन, कम कीमत में मिलेगी दमदार टर्बो परफॉर्मेंस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp ला रहा है अपना नेटिव क्लाउड स्टोरेज: चैट बैकअप के लिए मिलेगा 2GB फ्री स्पेस, टेस्टिंग शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iQOO लॉन्च करेगा नया बजट स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल