बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 14,177 व्यूज

HiTech Awards के 8 साल बेमिसाल, नया Infinity Edition यूजर्स को तकनीक की नई दुनिया की ओर ले जाएगा!

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 09:31 PM IST
HiTech Awards के 8 साल बेमिसाल, नया Infinity Edition यूजर्स को तकनीक की नई दुनिया की ओर ले जाएगा!

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। के HiTech Awards को पिछले 8 सालों में यूजर्स, इंफ्लुएंसर्स और इंडस्ट्री का भरोसा और ढेर सारा प्यार मिला। इसने शुरुआत से ही मोबाइल, टेक्नोलॉजी और मोबिलिटी के क्षेत्र में हुए एक्सीलेंस, इनोवेशन और अचीवमेंट को सेलिब्रेट किया।

सालों की इस सफल यात्रा के दौरान कई ऐसे मौके आए जब इंडस्ट्री के लीडर्स ने JNM के इस पहल को सराहा और इसे एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बनाया। वर्ष 2019 में शुरू हुआ HiTech Awards ने कई नए इनोवेशन और स्टार्टअप को पहचान दी, जो किसी नई कंपनी के लिए एक गर्व की बात है। तकनीक का यह बड़ा समारोह बहुत जल्द मीडिया एक्सपोजर, नेटवर्किंग और पार्टनरशिप का बड़ा मंच बन गया है।

यह सिलसिला आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा, नए तेवर और नए जोश के साथ। हम सब जानते हैं कि तकनीक में संभावनाएं सीमित नहीं होती हैं। इस पर रिसर्च और इनोवेशन हमेशा चलता है।

इसका कोई भी बेंचमार्क नहीं है। HiTech Awards ने हमेशा तकनीक की संभावनाओं को प्रोत्साहित किया है। इसका नया एडिशन 27 नवंबर 2026 को होने जा रहा है, जिसे Infinity Edition का नाम दिया गया है।

इसमें AI टेक्नोलॉजी, फ्यूचर मोबिलिटी, EV इकोसिस्टम, कनेक्टेड लिविंग, कंज्यूमर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट ड्राइव, इमर्जिंग इनोवेशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी जैसे आज के विषयों पर चर्चा की गई। HiTech Awards 2026 में मोबाइल और मोबिलिटी से जुड़े लीडर्स आमंत्रित हैं, जिनके साथ संवाद करके इंडस्ट्री में चल रहे नए अपडेट्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

उनके एक्सपीरियंस को यूजर्स के साथ सांझा किया जाएगा। अलग- अलग कंपनियों के लीडर्स जो इंडस्ट्री को आगे ले जाने में अपना योगदान दे रहे हैं, उनके साथ नेटवर्किंग का मौका मिलेगा। इसके अलावा, भविष्य में तकनीक और आर्टफिशियल इंटेलीजेंस किस दिशा की ओर बढ़ेंगे और नई संभावनाएं क्या होंगी, उस पर चर्चा की जाएगी।

आखिर में, इंडस्ट्री के शीर्ष लीडर्स और साल के बेस्ट टेक व ऑटो प्रोडक्ट्स को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में अवार्ड के नॉमिनेशन के लिए जूरी मेंबर्स की टीम बनाई है, जो टेक और ऑटो इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स हैं। टेक जूरी मेंबर्स में जागरण हाइटेक के कंसल्टिंग एडिटर कोनार्क त्यागी, टेक्निकल गुरुजी नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले गौरव चौधरी, Tech Makhnified के फाउंडर राजीव मखनी, और काउंटरपॉइंट रिसर्च में डिवाइसेस और इकोसिस्टम्स के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक शामिल हैं।

वहीं बात करें ऑटो जूरी की तो इसमें जागरण हाइटेक के कंसल्टिंग एडिटर कोनार्क त्यागी, जागरण हाइटेक के ऑटो एडिटर अजित गर्ग, MotorOctane के फाउंडर रचित हिरानी, VECTOR के एग्जिक्यूटिव एडिटर आशिष झा और The Unbiased Blog के फाउंडर निखिल चावला शामिल हैं। नए और इनोवेटिव काम की पहचान करना जरूरी है, जिससे इंडस्ट्री के लोगों का हौसला बढ़े।

मोबाइल, मोबिलिटी और तकनीक के क्षेत्र में इनोवेशन निरंतर जारी रहता है। पांच साल पहले मोबाइल और कारों के जो फीचर्स थे, अब उनमें कुछ नए फीचर्स जुड़ चुके हैं, जिससे यूजर्स फायदा हो रहा है। HiTech Awards टेक और ऑटो इंडस्ट्री में हो रहे ऐसे ही बदलाव को पहचानकर, उस सेक्शन में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करता है।

आप भी जुड़ें इस समारोह के साथ। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Xiaomi 18 Pro सीरीज लॉन्च: सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले, 200MP कैमरे और Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज चिपसेट से है लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

11,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता हैं Redmi का फोन, कम कीमत में मिलेगी दमदार टर्बो परफॉर्मेंस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp ला रहा है अपना नेटिव क्लाउड स्टोरेज: चैट बैकअप के लिए मिलेगा 2GB फ्री स्पेस, टेस्टिंग शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iQOO लॉन्च करेगा नया बजट स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

1.85-इंच AMOLED डिस्प्ले, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और 10 दिन तक का बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुई Oppo की नई वॉच

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल