बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 1,457 व्यूज

7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 03:30 PM IST
7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयरी कर रहा है जिसे कंपनी Vivo V80 FE के नाम से पेश करने वाली है।

कंपनी इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने डिवाइस को टीज करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी इसकी लॉन्च डेट और किन देशों में इसे लॉन्च किया जाएगा, इसकी डिटेल्स शेयर नहीं की गई।

कंपनी के टीजर से मोबाइल के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का खुलासा पहले ही हो गया है। फोन में Zeiss ट्यून्ड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Vivo ने X पर पोस्ट करके बताया है कि Vivo V80 FE को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। टीजर में डिवाइस को Sparkling Gold कलर में दिखाया गया है। हालांकि फोन को Chill Green कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा।

फोन में फ्लैट बैक पैनल और हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। डिवाइस को हाल ही में Vivo Philippines की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था, जहां से इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। A burst of golden fireworks.

✨ Meet vivo V80 FE in Sparkling Gold. Every Time You Pick It Up, a Moment of Delight Unfolds. Stunning CMF design meets brilliant camera.

Let every day shine. #vivoV80FE #ShineAsWeAre #ZEISSPortraitsoPro https://t. co/nryizeuf77 स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V80 FE में 6.

59 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 8GB LPDDR4x रैम देखने को मिल सकती है।

डिवाइस में 256GB तक UFS 3. 1 स्टोरेज मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में Zeiss ट्यून्ड डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है।

फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

एक बार चार्ज करने में फोन 38 घंटे तक का टॉकटाइम मिल सकता है। फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

HiTech Awards के 8 साल बेमिसाल, नया Infinity Edition यूजर्स को तकनीक की नई दुनिया की ओर ले जाएगा!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Xiaomi 18 Pro सीरीज लॉन्च: सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले, 200MP कैमरे और Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज चिपसेट से है लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

11,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता हैं Redmi का फोन, कम कीमत में मिलेगी दमदार टर्बो परफॉर्मेंस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp ला रहा है अपना नेटिव क्लाउड स्टोरेज: चैट बैकअप के लिए मिलेगा 2GB फ्री स्पेस, टेस्टिंग शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iQOO लॉन्च करेगा नया बजट स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

1.85-इंच AMOLED डिस्प्ले, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और 10 दिन तक का बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुई Oppo की नई वॉच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल