बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 7,292 व्यूज

सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान!

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 05:30 PM IST
सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान!

सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान! जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आ गया है और अब स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कम टेम्परेचर का असर न सिर्फ मोबाइल की बैटरी पर पड़ सकता है, बल्कि चार्जिंग के दौरान भी कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

कई बार लोग ठंड से बचाने के लिए मोबाइल को हीटर के पास रखकर चार्ज करने लग जाते हैं या फिर ठंडे एनवायरनमेंट से सीधे फोन को गर्म जगह पर ले आते हैं। ऐसा करना मोबाइल की बैटरी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अगर आप भी सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त कुछ गलतियां करते हैं, तो इन्हें तुरंत सुधार लें, नहीं तो बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है।

मोबाइल में लिथियम-आयन बैटरी देखने को मिलता है। इस बैटरी की केमिकल एक्टिविटी कम तापमान में स्लो हो जाती है। ऐसे में मोबाइल की चार्जिंग पावर प्रभावित हो सकती है।

बहुत ज्यादा ठंड में मोबाइल चार्ज करने से बैटरी पर दबाव पड़ सकता है। इसलिए अगर आपका मोबाइल काफी देर तक ठंडे एनवायरनमेंट में रहा है, तो उसे नॉर्मल कमरे के तापमान पर आने दें और इसके बाद ही चार्जिंग करें। सर्दियों के दौरान कुछ लोग मोबाइल को जल्दी गर्म करने या ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर या अन्य डिवाइस के पास रख देते हैं लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

ज्यादा हीट से बैटरी हेल्थ प्रभावित हो सकती है। फोन को चार्ज करते वक्त ऐसी जगह रखें, जहां नॉर्मल तापमान बना रहे और थोड़ी हवा भी लगे। सर्दियों में फोन को कंबल या तकिए के नीचे रखकर चार्ज न करें।

ऐसा करने से फोन की हीट बाहर नहीं निकल पाती और ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है। हमेशा अच्छी क्वालिटी के चार्जर और केबल का यूज करें। मोबाइल को चार्जिंग के दौरान अनावश्यक यूज करने से भी बचें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

HiTech Awards के 8 साल बेमिसाल, नया Infinity Edition यूजर्स को तकनीक की नई दुनिया की ओर ले जाएगा!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Xiaomi 18 Pro सीरीज लॉन्च: सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले, 200MP कैमरे और Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज चिपसेट से है लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

11,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता हैं Redmi का फोन, कम कीमत में मिलेगी दमदार टर्बो परफॉर्मेंस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp ला रहा है अपना नेटिव क्लाउड स्टोरेज: चैट बैकअप के लिए मिलेगा 2GB फ्री स्पेस, टेस्टिंग शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iQOO लॉन्च करेगा नया बजट स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

1.85-इंच AMOLED डिस्प्ले, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और 10 दिन तक का बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुई Oppo की नई वॉच

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल