बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 4,841 व्यूज

iQOO लॉन्च करेगा नया बजट स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 07:30 PM IST
iQOO लॉन्च करेगा नया बजट स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर के साथ मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले

iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन Google Play Console पर हुआ लिस्ट (Photo - iQOO 11 Lite) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन भारत में जुलाई में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इसके सक्सेसर मॉडल पर काम कर रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन iQOO 12 Lite होगा, जो कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट में स्पॉट किया जा चुका है। आइकू का यह फोन Google Play Console पर स्पॉट किया गया है, जिसमें इसकी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और फ्रंट डिजाइन डिटेल्स सामने आए हैं। हालांकि, iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल पर दूसरे सर्टिफिकेशन साइट से अलग मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।

आइकू का यह फोन MediaTek SoC के साथ लॉन्च हो सकता है। iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन Google Play Console पर मॉडल नंबर I2510 के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से हिंट मिलता है कि आइकू का यह फोन जल्द लॉन्च हो सकता है।

XpertPick की रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की लॉन्चिंग से पहले कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स सामने आ चुके हैं। आइकू का यह फोन Bluetooth SIG वेबसाइट में मॉडल नंबर I2603 के साथ लिस्ट आया है। Vivo का सब ब्रांड iQOO Z12 Lite को दो मॉडल में लॉन्च हो सकता है।

दोनों को 5G कनेक्टिविटी के साथ लाया जाएगा। ये दोनों मॉडल अलग-अलग फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होंगे, जो अलग-अलग मार्केट को टारगेट करने के लिए डिजाइन किए गए हो सकते हैं। लुक की बात करें तो iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा।

इसके साथ ही फोन में वाटरड्रॉप स्टायल नॉच मिलेगी। इसके दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन मिलेगा। इसके साथ ही डिस्प्ले के चारों थिक बैजल और चिन मिलेगी।

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आएगा। iQOO Z12 Lite स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर रन करेगा। फोन को 4GB और 6GB रैम के साथ लाया जाएगा।

आइकू के अपकमिंग फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें LCD टचस्क्रीन HD+ मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल हो सकता है। इस अपकमिंग फोन को लेकर और डिटेल आने वाले महीनों में सामने आने की उम्मीद है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

HiTech Awards के 8 साल बेमिसाल, नया Infinity Edition यूजर्स को तकनीक की नई दुनिया की ओर ले जाएगा!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Xiaomi 18 Pro सीरीज लॉन्च: सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले, 200MP कैमरे और Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज चिपसेट से है लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

11,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता हैं Redmi का फोन, कम कीमत में मिलेगी दमदार टर्बो परफॉर्मेंस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp ला रहा है अपना नेटिव क्लाउड स्टोरेज: चैट बैकअप के लिए मिलेगा 2GB फ्री स्पेस, टेस्टिंग शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

सर्दियों में फोन चार्ज करते वक्त न करें ये गलतियां, बैटरी को हो सकता है नुकसान!

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

1.85-इंच AMOLED डिस्प्ले, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और 10 दिन तक का बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुई Oppo की नई वॉच

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल