गुरुवार, 26 नवंबर 2026 11:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
बिजनेस अखिल भारतीय 3,741 व्यूज

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का बजट ₹38 लाख करोड़ के पार, 10% से ज्यादा लागत बढ़ने पर वित्त मंत्रालय ने मांगा जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 10:47 PM IST
इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का बजट ₹38 लाख करोड़ के पार, 10% से ज्यादा लागत बढ़ने पर वित्त मंत्रालय ने मांगा जवाब

देश में सड़क, रेलवे और बिजली जैसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में 3. 28 लाख करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे कुल संशोधित बजट 38. 11 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

परियोजनाओं की लागत मूल अनुमान से 3. 28 लाख करोड़ रुपये बढ़ी। (फोटो-investindia.

gov. in) परियोजनाओं की लागत मूल अनुमान से 3. 28 लाख करोड़ रुपये बढ़ी।

संशोधित बजट बढ़कर 38. 11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय ने लागत वृद्धि पर मंत्रालयों से स्पष्टीकरण मांगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में सड़क, रेलवे, बिजली और परिवहन से जुड़ी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर 2026 तक इन परियोजनाओं का खर्च मूल अनुमान से 3.

28 लाख करोड़ रुपये अधिक हो चुका है। लागत बढ़ने के बाद इनका संशोधित बजट 38. 11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

वित्त मंत्रालय ने लागत में 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी वाली परियोजनाओं पर संबंधित मंत्रालयों से जवाब मांगा है। मंत्रालयों को स्पष्ट करना होगा कि खर्च बढ़ने का क्या कारण है। परियोजनाओं को पूरा करने की नई समयसीमा भी बतानी होगी।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों केंद्र सरकार के 17 मंत्रालयों और विभागों के तहत 150 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं पर अब तक 17. 87 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह परियोजनाओं की कुल लागत का करीब 46.

88 प्रतिशत है। कई परियोजनाएं अब अंतिम चरण में हैं। परिवहन और लाजिस्टिक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 1,324 परियोजनाएं चल रही हैं।

इनकी कुल लागत 20. 37 लाख करोड़ रुपये है। रेलवे की 288 परियोजनाओं की लागत 7.

38 लाख करोड़ रुपये, जबकि बिजली मंत्रालय की 108 परियोजनाओं की लागत 6. 55 लाख करोड़ रुपये है। कोयला मंत्रालय की 121 परियोजनाओं की कुल संशोधित लागत 2.

22 लाख करोड़ रुपये है। 2. 63 लाख करोड़ रुपये की 173 परियोजनाएं उच्च शिक्षा, नागरिक उड्डयन, इस्पात, दूरसंचार, श्रम एवं रोजगार, बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खान, खेल सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से संबंधित हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय- 117 - 4. 42 लाख करोड़ रुपये- विद्युत मंत्रालय - 108- 6. 55 लाख करोड़ रुपये- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय - 50- 3.

44 लाख करोड़ रुपये- जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग- 33 - 1. 93 लाख करोड़ रुपये सोर्स- न्यूज एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

'संतुलित और बराबरी का हो व्यापार समझौता', अमेरिका के 17% टैरिफ प्रस्ताव पर भारतीय निर्यातकों की दो टूक

बिजनेस • अखिल भारतीय

कौन हैं वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका, तिरुमला मंदिर में दान किया 121 किलो सोना; सीएम चंद्रबाबू भी रहे मौजूद

बिजनेस • अखिल भारतीय

सोने में निवेश का सही तरीका: SGB, ETF या डिजिटल गोल्ड, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

बिजनेस • अखिल भारतीय

विदेशी वेबसाइट्स से शॉपिंग? TCS कटने से बचने के लिए जानें ये जरूरी नियम

बिजनेस • अखिल भारतीय

SGB निवेशकों के लिए बड़ी खबर: ₹12,612 प्रति ग्राम रिडेम्पशन प्राइस तय, आज ही चेक करें अपना बैंक बैलेंस

बिजनेस • अखिल भारतीय

ब्लैक फ्राइडे सेल: बैंक कार्ड ऑफर्स से कैसे बचाएं ज्यादा पैसे? जानें काम के टिप्स

बिजनेस • अखिल भारतीय

आज मंथली F&O एक्सपायरी: भारी उतार-चढ़ाव और बैन लिस्ट के डर से बचना है तो ये गाइड पढ़ें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल