अमेरिका के 17% शुल्क दर व्यापार समझौते के प्रस्ताव पर भारतीय निर्यातकों ने सरकार से संतुलित और पारस्परिक समझौते की मांग की है। निर्यातकों ने अमेरिका से संतुलित व्यापार समझौते की वकालत की। (फोटो- AI जेनरेटेड) निर्यातकों ने अमेरिका से संतुलित व्यापार समझौते की वकालत की।
अमेरिका ने 17% शुल्क दर का प्रस्ताव भारत को दिया। भारत को जनवरी अंत तक रुख स्पष्ट करने का समय मिला। अमेरिका की तरफ से 17 प्रतिशत शुल्क दर पर व्यापार समझौता करने के प्रस्ताव पर निर्यातकों ने कहा है कि सरकार को संतुलित और पारस्परिक समझौता करना चाहिए।
वहीं अमेरिका ने अधिक उत्पादन के नाम पर भारत पर जो 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है, उस पर रुख स्पष्ट करने के लिए जनवरी आखिर तक का समय दिया गया है। यानी कि फरवरी से पहले अमेरिका में लगने वाले मौजूदा शुल्क व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। दूसरी तरफ वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने अमेरिका के इस आरोप से साफ इनकार किया है कि भारत में जरूरत से अधिक उत्पादन हो रहा है।
अमेरिका के नए प्रस्ताव पर विचार करने के लिए भारत के पास दो माह का समय है। दोनों देशों के बीच पहले से ही द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत काफी आगे निकल चुकी है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल कई बार यह कह चुके हैं कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर करीब-करीब सहमति बन चुकी है।
भारत हमेशा से यही कहता रहा है कि शुल्क को लेकर अमेरिका के बाजार में प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले बढ़त मिलती है तो भारत को व्यापार समझौता करने में कोई परेशानी नहीं है। बुधवार को अमेरिका ने चीन, बांग्लादेश, वियतनाम, मलेशिया जैसे भारत के प्रतिद्वंद्वी देशों के साथ भारत के समक्ष जो प्रस्ताव रखा है, उसमें भारत की शुल्क दर अन्य देशों के मुकाबले कम है।
जानकारों का कहना है कि यह बढ़त एक-दो प्रतिशत की है, इसलिए भारत अब आगे की बातचीत में अमेरिका पर 17 प्रतिशत के शुल्क को और कम करने का दबाव डाल सकता है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं