CAT 2026 की परीक्षा रविवार, 29 नवंबर को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में अब जब सिर्फ चार दिन बचे हैं, ऐसे में आपकी एक छोटी सी भूल भी पूरी तैयारी पर पानी फेर सकती है। देशभर में कंप्यूटर बेस्ड फॉर्मेट में दो-दो घंटे के तीन स्लॉट आयोजित किए जाएंगे।
एग्जाम सेंटर्स पर गेट बंद होने का नियम काफी सख्त है, इसलिए देर से पहुंचने पर किसी भी हाल में एंट्री नहीं दी जाएगी। अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड करके ध्यान से पढ़ें और अगर कोई गलती दिखे, तो बिना देर किए उसे ठीक करवाएं। परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड का A4 साइज प्रिंटआउट और एक ओरिजिनल सरकारी फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड के सभी पेज साफ-सुथरे प्रिंट होने चाहिए, ताकि फोटो और सिग्नेचर बिल्कुल साफ दिखें। आप चाहें तो कलर या ब्लैक-एंड-व्हाइट, कोई भी प्रिंटआउट ले जा सकते हैं। आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड मान्य होंगे।
अगर एडमिट कार्ड और आईडी की डिटेल्स मैच न करें, तो तुरंत CAT हेल्पडेस्क से संपर्क करें। CAT 2026: रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समयस्लॉटरिपोर्टिंग टाइमगेट बंद होने का समयपरीक्षा का समयस्लॉट 1सुबह 7:00 बजेसुबह 8:15 बजेसुबह 8:30–10:30 बजेस्लॉट 2सुबह 11:00 बजेदोपहर 12:15 बजेदोपहर 12:30–2:30 बजेस्लॉट 3दोपहर 3:00 बजेशाम 4:15 बजेशाम 4:30–6:30 बजेशहर के ट्रैफिक और सिक्योरिटी चेकिंग की लंबी लाइनों को ध्यान में रखते हुए रिपोर्टिंग टाइम से काफी पहले पहुंचने का प्लान बनाएं।
मैप पर दिखाए जा रहे समय से कम से कम 60 से 90 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलें। मुमकिन हो तो परीक्षा से एक दिन पहले ही सेंटर जाकर लोकेशन देख आएं। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड पर लिखे तय समय पर गेट बंद कर दिए जाएंगे और वजह चाहे जो भी हो, देर से आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी।
एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को सिक्योरिटी चेकिंग के कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले एंट्री पर डॉक्यूमेंट चेक होंगे, फिर फ्रिस्किंग (बॉडी चेकिंग) होगी और रजिस्ट्रेशन के वक्त बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी। पर्सनल सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, घड़ियां और स्टेशनरी ले जाने पर पूरी तरह रोक है; इन्हें सेंटर के बाहर ही जमा कर दें।
रफ वर्क के लिए सेंटर पर ही स्क्रैच पैड और पेन दिया जाएगा, जिसे टेस्ट खत्म होने पर वापस लौटाना होगा। कैलकुलेशन के लिए सिर्फ स्क्रीन पर मिलने वाले ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर का ही इस्तेमाल करें, बाहर से कैलकुलेटर लाना मना है। बेंचमार्क दिव्यांगता (PwD) वाले उम्मीदवारों को हर सेक्शन के लिए 53 मिनट 20 सेकंड का समय मिलेगा, यानी कुल परीक्षा 160 मिनट की होगी।
अगर आपने स्क्राइब (मददगार) का विकल्प चुना है, तो CAT स्क्राइब एफिडेविट का प्रिंटआउट साथ लाएं और यह सुनिश्चित करें कि स्क्राइब भी अपनी ओरिजिनल फोटो आईडी साथ लाए। आपके एडमिट कार्ड पर मंजूर की गई सुविधाओं की जानकारी दर्ज होगी; वेरिफिकेशन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके, इसके लिए सेंटर पर जल्दी पहुंचें।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं