यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज, 25 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इसे जारी करने की तारीख 23 नवंबर से आगे बढ़ा दी थी। उम्मीदवार डायरेक्ट डाउनलोड लिंक के लिए दिनभर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
बता दें कि यह परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी। नवीनतम शुद्धिपत्र (corrigendum) , उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 7 दिसंबर से जारी होना शुरू होंगे। एग्जाम सिटी स्लिप पहले इसलिए जारी की जाती है ताकि अभ्यर्थी समय रहते अपने सफर और ठहरने का इंतजाम कर सकें।
किसी भी अपडेट के लिए केवल NTA और UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ही चेक करें। सोशल मीडिया पोस्ट या कोचिंग वीडियो के दावों में आने से बचें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस पर ही भरोसा करें। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011‑40759000 या ईमेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
UGC NET city slip: ऐसे करें चेक और इन जानकारियों को जरूर मिलाएंसबसे पहले आधिकारिक पोर्टल खोलें और एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करके लॉगिन करें। स्क्रीन पर स्लिप खुलते ही अपना नाम, विषय और अलॉट किए गए परीक्षा शहर की अच्छे से जांच कर लें।
फिर इस पीडीएफ को डाउनलोड कर क्लाउड पर सेव कर लें और बैकअप के लिए स्क्रीनशॉट भी ले लें। सर्वर डाउन की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक कम होने वाले समय (off-peak hours) में लॉगिन करें। एग्जाम सिटी स्लिप में केवल आपके परीक्षा शहर और संभावित परीक्षा शिफ्ट की जानकारी होती है।
वहीं, एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग का समय, विषय और जरूरी दिशा-निर्देश लिखे होते हैं। परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ साथ ले जाना अनिवार्य है। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, एडमिट कार्ड 7 दिसंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
अगर वेबसाइट का पेज लोड नहीं हो रहा है, तो एक बार रिफ्रेश करें और कम से कम 15 मिनट का इंतजार करें। अपने ब्राउज़र की कैशे (cache) क्लियर करें, ऑटो-फिल डिसेबल करें या किसी दूसरे ब्राउज़र या डिवाइस से ट्राई करें। अपनी जन्मतिथि (DOB) ठीक उसी फॉर्मेट में डालें जो स्क्रीन पर दिख रहा हो।
अगर एप्लीकेशन नंबर भूल गए हैं, तो रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल के जरिए उसे दोबारा पा सकते हैं। इसके बावजूद दिक्कत आए तो तुरंत 011‑40759000 पर कॉल करें या [email protected] पर मेल भेजें। 19 नवंबर को जारी विषय-वार शेड्यूल से अपने पेपर की तारीख का मिलान कर लें।
सफर के लिए फ्लेक्सिबल टिकट बुक करें और रुकने के लिए ऐसे होटल चुनें जिनमें फ्री कैंसिलेशन की सुविधा हो। मेट्रो की भीड़, सर्दियों के कोहरे और सुरक्षा जांच में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए थोड़ा एक्स्ट्रा टाइम लेकर निकलें। अपनी आईडी की सॉफ्ट कॉपी और दो नई पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा की शिफ्ट में किसी भी बदलाव की जानकारी के लिए 7 दिसंबर को आधिकारिक पोर्टल जरूर चेक करें। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं