IIT मद्रास ने 26 नवंबर को GATE 2027 के आधिकारिक मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट कर दिए हैं। अब परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार ऑफिशियल प्रैक्टिस पेपर हल कर सकते हैं। इसके लिंक्स GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर 'Mock Test Links' सेक्शन में उपलब्ध करा दिए गए हैं।
बता दें कि परीक्षा 6-7, 13-14 और 20-21 फरवरी 2027 को आयोजित होगी। वहीं एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी पोर्टल पर अपडेट की जानी बाकी है। फरवरी में होने वाले एग्जाम से पहले छात्र अभी से पेपर-वाइज प्रैक्टिस शुरू करके अपनी रणनीति मजबूत कर सकते हैं।
मॉक टेस्ट देने के लिए छात्र 'Mock Test Links' पेज पर जाएं, अपने रजिस्टर्ड सब्जेक्ट का चुनाव करें और 'Digialm' लिंक पर क्लिक करें। कुछ पेपर्स के लिए डमी रोल नंबर मांगा जा सकता है, जिसे दर्ज करके आप सीधे परीक्षा वाले इंटरफेस पर पहुंच जाएंगे। इस स्क्रीन पर आपको असली परीक्षा की तरह ही टाइमर, क्वेश्चन पैलेट, नेविगेशन और ऑन-स्क्रीन वर्चुअल कैलकुलेटर मिलेगा।
हालांकि, IIT मद्रास ने स्पष्ट किया है कि मॉक टेस्ट का पैटर्न या सवाल असली पेपर से थोड़े अलग हो सकते हैं और इसके लिए कोई भी स्कोरकार्ड जारी नहीं किया जाएगा। GATE 2027 मॉक टेस्ट: क्या-क्या है लाइव और कैसे करें एक्सेसछात्र CS-1, CS-2, DA या अपनी ब्रांच के हिसाब से संबंधित पेपर पर क्लिक करके डेमो टेस्ट शुरू कर सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर डमी रोल नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ें। टेस्ट के दौरान 'Save and Next', 'Clear Response' और 'Mark for Review' जैसे ऑप्शंस का सही इस्तेमाल सीखें। तैयारी को बेहतर बनाने के लिए जनवरी तक हर हफ्ते कम से कम दो फुल मॉक टेस्ट जरूर दें।
इसके बाद हर तीन दिन में एक टेस्ट अटेम्प्ट करें। हर सवाल पर लगने वाले समय पर नजर रखें और उसी आधार पर अपने कमजोर टॉपिक्स का रिवीजन करें। IIT मद्रास ने GATE 2027 के लिए कुल छह दिन तय किए हैं, जिसमें परीक्षाएं दो पारियों (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे) में होंगी।
एग्जाम सिटी अलॉटमेंट की जानकारी 4 जनवरी 2027 को जारी कर दी जाएगी। फिलहाल एडमिट कार्ड वाले सेक्शन में 'TBA' (जल्द घोषित होगा) दिख रहा है। परीक्षा के नतीजे 19 मार्च 2027 को जारी किए जाएंगे।
जनवरी में एग्जाम सिटी का पता चलते ही छात्र अपने आने-जाने का प्लान समय रहते बना लें। छात्र अगले 30 से 45 दिनों का ऐसा प्लान तैयार करें जिसमें एक दिन छोड़कर मॉक टेस्ट दें और अगली सुबह उसका विश्लेषण करते हुए रिवीजन करें। हर प्रैक्टिस सेट में ऑन-स्क्रीन वर्चुअल साइंटिफिक कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने की आदत डालें।
कैलकुलेटर में फंक्शन से पहले नंबर एंटर करें और एक्सपोनेंट, इनवर्स व मेमोरी कीज़ को अच्छी तरह समझ लें। एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार (Rectification) करते समय अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी न बदलें। ध्यान रखें कि आपका नाम आईडी से मैच होना चाहिए और जन्मतिथि में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।
करेक्शन विंडो 30 नवंबर 2026 को बंद हो जाएगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं