शनिवार, 14 नवंबर 2026 04:39 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
क्राइम अखिल भारतीय 12,586 व्यूज

महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई, डिजिटल सबूत और कई दस्तावेज किए जब्त

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 02:10 AM IST
महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई, डिजिटल सबूत और कई दस्तावेज किए जब्त

महादेव सट्टा मामले में सीबीआई ने शुक्रवार सुबह समता कालोनी निवासी मोहित सोमानी के घर दबिश देकर करीब दो घंटे तक जांच की। टीम दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई। महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर) आरोपित पैनल के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क करता था संचालित महासमुंद जिले में एक कारोबारी के घर जांच एजेंसी ने देर शाम दी दबिश रायपुर।

महादेव सट्टा मामले में सीबीआइ ने शुक्रवार सुबह समता कालोनी निवासी मोहित सोमानी के घर दबिश देकर करीब दो घंटे तक जांच की। टीम दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई। जांच एजेंसियों , मोहित महादेव सट्टे के प्रमोटरों से जुड़ा रहा है।

आरोप है कि उसने 35 लाख रुपये में सट्टा पैनल खरीदा था और महादेव 364 पैनल के माध्यम से आनलाइन बेटिंग नेटवर्क संचालित करता था। मोहित को नवंबर 2024 में रायपुर पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके और रायगढ़ पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। वह रायगढ़ जेल में बंद है।

सीबीआई की दूसरी टीम ने महासमुंद जिले में कारोबारी राधेश्याम अग्रवाल के घर दबिश दी। देर शाम तक कार्रवाई चली। सोना और नकली नोट छापे जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई किए जाने की जानकारी है।

हालांकि, सीबीआइ ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर से अब ईडी मनी लांड्रिंग, हवाला के माध्यम से हुए लेन-देन और अवैध वित्तीय नेटवर्क को लेकर पूछताछ करेगी। शुक्रवार को विशेष अदालत में लंबी बहस के बाद सौरभ की सात दिन की रिमांड स्वीकृत की गई।

आठ दिन की सीबीआई रिमांड पूरी होने के बाद सौरभ को बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान ईडी ने उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अदालत ने उसे स्वीकार नहीं किया। ईडी को विशेष पीएमएलए अदालत में आवेदन करने का निर्देश दिया गया।

इसके बाद एजेंसी ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया। शुक्रवार को पेशी के दौरान ईडी ने कस्टोडियल रिमांड मांगी, जिसे देर शाम अदालत ने स्वीकार कर लिया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • Ajmer

राजस्थान: अजमेर में पकड़े गए एक ही परिवार के पांच संदिग्ध बांग्लादेशी, निष्कासन की कार्रवाई होगी तेज

क्राइम • अखिल भारतीय

10 फीट लंबा रॉकेट, मोर्टार और करोड़ों की ड्रग्स बरामद; मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान

क्राइम • Pune

पुणे में डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

क्राइम • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में दीवाली के दिन कई हत्याओं के बाद गृह मंत्रालय सख्त, सीएम विजय से कानून-व्यवस्था पर मांगी रिपोर्ट

क्राइम • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में बच्चों के झगड़े में ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया

क्राइम • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र: बुद्ध विहार से भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की पीतल की मूर्तियां चोरी, FIR दर्ज

क्राइम • अखिल भारतीय

'जब एक ज्योतिषी ने कर दी थी राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने की घोषणा', सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल